एबी डीवीलियर्स ने आज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनके मात्र 34 साल की उम्र में ही लिए गये संन्यास से हर कोई क्रिकेट प्रेमी बहुत ज्यादा निराश है.
दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट प्रेमी एबी डिविलियर्स के संन्यास का कारण जानना चाहते है और अब एबी डिविलियर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने संन्यास का कारण बताया है.
थकान की वजह से एबी ने कहा क्रिकेट को अलविदा

एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास का फैसला अपनी थकान की वजह से लिया है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए खुद कहा है, कि वह अब थक गये है और इसी वजह से क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते है.
मैं थका हुआ महसूस कर रहा

एबी ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने संन्यास का कारण बताते हुए कहा,
“114 टेस्ट मैच, 228 वनडे मैच और 78 टी-20 मैच खेलने के बाद अब समय आ गया है, कि मैं संन्यास ले लू. ईमानदारी से कहू, तो मैं अब थका गया हूं और इसी वजह से मैं अब क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं.”
मेरे संन्यास लेने का सही समय

एबी ने आगे अपने बयान में अपने संन्यास का सही समय बताते हुए कहा,
मैं जनता हूं कि यह मेरे लिए एक बहुत मुश्किल फैसला है, लेकिन मैं अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं. हमने हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती है, इसलिए मुझे लगता है, कि मेरे संन्यास लेने का यह सही समय है. मेरे लिए अब यह सही नहीं होगा, कि मैं किसी एक फॉर्मेट को साउथ अफ्रीका के लिए खेलने को चुनू.
उम्मीद है आप सभी मेरे फैसले को समझेंगे

एबी ने आगे अपने बयान में सभी लोगो का धन्यवाद करते हुए कहा,
मैं हमेशा अपने कोचों का आभारी रहूंगा और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के भी सभी कर्मचारियों के समर्थन के लिए आभारी रहूँगा. सबसे महत्वपूर्ण धन्यवाद, मेरे पूरे करियर में मेरे सभी साथी खिलाड़ियों के लिए, मैं अपने साथी खिलाड़ियों के बिना इतनी क्रिकेट नहीं खेल पाता.
मेरा यह फैसला कहीं और से कमाई करने के बारे में नहीं है, लेकिन मैं अब महसूस कर रहा हूं, कि यह आगे बढ़ने का सही समय है. अब सब कुछ खत्म हो गया है. साउथ अफ्रीका और दुनिया के सभी क्रिकेट प्रशंसकों की दयालुता और उदारता के लिए धन्यवाद, उम्मीद है, कि आप सभी मेरे इस फैसले को समझेंगे.”
The post एबी डिविलियर्स ने बताया वो कारण, जिसके चलते मात्र 34 साल की उम्र में ही लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.