आईपीएल में 41 मैच हो चुके हैं। अब आईपीएल में टीम प्लेऑफ में जाने के लिए अपना आखिरी दांव चल रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैंं किस टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए अब क्या करना होगा।
- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने 8 मैच में जीत हासिल करके अंक तालिका में 16 अंक हासिल कर लिए हैं और वो प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुके हैं। सनराइजर्स की टीम के अभी भी 4 मैच बचे हुए हैं। हालांकि उन्हें कोई चिंता नहीं है लेकिन फिर भी वो अपने मैच जीतकर टॉप पर ही रहना चाहेगी।
2. चेन्नई सुपरकिंग्स

धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स भी इस वक्त अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक 7 मैचों में जीत हासिल करके 14 अंक हासिल किए हैं। अब उन्हें बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम एक मैच जीतना जरूरी है जिससे प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि सीएसके भी अपने सभी मैचों को जीतकर अंक तालिका में नंबर वन पर रहना चाहेगी।
3. किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अपने 10 में 6 मैचों में जीतकर 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। उन्हें अपने बचे हुए 4 मैचों में से प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए 2 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। अगर वो यहां से तीन मैच हार जाते हैं तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.
4. कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पास भी 10 मैच खेलने के बाद 10 अंक हैं। उन्हें अपने 4 मे से तीन मैचों में जीत हासिल करके प्लेऑफ में जगह पक्की करनी होगी। अगर वो 4 में से 3 मैच जीतते हैं तो फिर मामला नेट रन रेट पर आ जाएगा।
5. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने अभी तक अपने 10 मैचों में से 4 में जीत हासिल करके 8 अंक लिए हैं। अब उन्हें प्लेऑफ में बिना किसी दिक्कत के जाने के लिए अपने बचे हुए चारों मैच में जीत हासिल करनी होगी। आज उनका मैच कोलकाता के साथ है। केकेआर अगर आज का मैच हार जाएगी तो चलेगा लेकिन मुंबई हार गई तो उनकी संभावना बिल्कुल कम हो जाएगा।
6. राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने कल किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर टूर्नामेंट में अभी भी अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। राजस्थान ने अपने 10 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक लिए हैं। अब राजस्थान को प्लेऑफ में बिना किसी समस्या क्वालिफाई करने के लिए अपने चारों बचे हुए मैच जीतने जरूरी हैं।
7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक 10 मैचों में मात्र 3 में जीत और 7 में हार झेली है। विराट कोहली की टीम की उम्मीदें इस बार भी काफी कम हो गई हैं। वो अब 16 अंक हासिल तो नहीं कर पाएंगे। फिर भी आरसीबी प्लेऑफ में जा सकती है। उसके लिए उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच काफी बड़े अंतर से जीतने होंगे। उसके बाद उनके अच्छी नेट रन रेट से 14 अंक होंगे। फिर अगर प्लेऑफ में जाने के लिए 14 अंक पर टीमें अटकती हैं तो फिर नेट रन रेट के हिसाब से आरसीबी क्वालिफाई कर सकती है।
8. दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भी हालत आरसीबी की तरह ही है। दिल्ली की लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उन्होंने अभी तक 10 मैचों में मात्र 3 में जीत और 7 में हार झेली है। अब उनकी टीम भी 16 अंक हासिल नहीं कर सकती लेकिन आरसीबी की ही तरह कॉम्बिनेशन उनके साथ भी हो सकता है लेकिन उसके लिए भी उन्हें अपने चारों मैच जीतने होंगे। हालांकि गौर करने वाली बात है कि आरसीबी और दिल्ली की टीमों के बचे हुए मैचों में से एक मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच में है। इसका मतलब इन दोनों टीमों से एक का बाहर होना तो निश्चित है।
The post आईपीएल के 40 मैचों के बाद जानिए किस टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए किसे हराना पड़ेगा appeared first on SportzWiki Hindi.