खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि पिछले 8 सालो में मुंबई इंडियंस की टीम में उन्होंने कभी भी 400 रनो का आकड़ा पार नहीं किया लेकिन नयी टीम चेन्नई से जुड़ते ही उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 602 रन बनाए। उनके इन रनो की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का ख़िताब जीतने में काबिल हुई।
अंबाती रायुडू को महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 खिलाड़ियों की नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन इस 32 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज ने दोनों हाथों से इस अवसर को हासिल किया और हर एक मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 16 मैचों में 602 रन बनाए।
पिछले 8 सत्रों में रायडू ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 2010 में 356 रन, 2011 में 395 रन, 2012 में 333 रन, 2013 में 265 रन, 2014 में 361 रन, 2015 में 281 रन, 2016 - 334 और 2017 - 91 रन बनाये है लेकिन आईपीएल 2018 में इस खिलाडी ने शानदार प्रदर्शन किया है।