आईपीएल के इस स्स्सेअसों में हर रोज न्य रिकॉर्ड बन रहा है. उसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हर खिलाड़ी हर टीम जुटी हुई है. इन बेहतरीन पारियों के कारण ही आईपीएल भारत का सबसे ज्यादा पसंदीदा टूर्नामेंट बन चुका है. ऐसे ही कल यानी 11 अप्रैल का चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच रहा. इसमें कई रिकॉर्ड बने.
जोस बटलर ने की शानदार बल्लेबाजी

मौजूदा आईपीएल के 43वें मैच में जोस बटलर ने अपनी शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत दिलाई. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 60 गेंदों की पारी में नाबाद 95 रन बनाए. जिसके कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की.
इस मैच के दौरान बने कई रिकॉर्ड

इसी के साथ इस मेच में कई रिकॉर्ड भी बन गए. इसके साथ ही इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने आईपीएल में लगातार चौथी बार अर्धशतक की पारी खेली. उन्होंने 67, 51, 82 और साथ ही 95 रन की नाबाद पारी खेली.
उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की, जिन्होंने 2016 में इतनी ही बार लगातार अर्धशतकीय पारी खेली थी. वैसे यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं, जिन्होंने 2012 में लगातार 5 बार यह कारनामा किया था.
9 बार बने 90 रन के आंकड़े

आईपीएल के 11वें सीजन में शतक की बात करें, तो अब तक तीन बल्लेबाजों क्रिस गेल, शेन वॉटसन और ऋषभ पंत ने शतक बनाए हैं. लेकिन, पूरे सीजन में अब तक 9 ऐसे मौके आए, जब बल्लेबाजों ने 90 रनों के आंकड़े को छुआ, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा है. 9 बल्लेबाज नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए हैं. साथ ही 8 बल्लेबाज नाबाद लौटे हैं.
ये है लिस्ट………….

95 रन नाबाद : केएल राहुल (पंजाब) विरुद्ध राजस्थान
95 रन नाबाद : जोस बटलर (राजस्थान) विरुद्ध चेन्नई
94 रन : रोहित शर्मा (मुंबई) विरुद्ध आरसीबी
93 रन नाबाद : श्रेयस अय्यर (दिल्ली) विरुद्ध केकेआर
92 रन नाबाद : संजू सैमसन (राजस्थान) विरुद्ध आरसीबी
92 रन नाबाद : विराट कोहली (आरसीबी) विरुद्ध मुंबई इंडियंस
92 रन नाबाद : शिखर धवन (हैदराबाद) विरुद्ध दिल्ली
91 रन नाबाद : जेसन रॉय (दिल्ली) विरुद्ध मुंबई
90 रन नाबाद : एबी डिविलियर्स (आरसीबी) विरुद्ध दिल्ली
The post नर्वस 90’S का शिकार हो चुके इन 9 बल्लेबाजो ने बनाया काफी अजीबोगरीब रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.