Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के दीवाने भी नहीं जानते क्रिकेट इतिहास के ये विश्व रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी क्रिकेट को बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। लेकिन कई लोगों को क्रिकेट इतिहास से जुड़े कई ऐसे रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं जो उनके देश के खिलाड़ियों ने बनाया है। लेकिन आज हम आपको क्रिकेट इतिहास के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज से पहले आप नहीं जानते होंगे।

विश्व में क्रिकेट पहली बार 16वीं शताब्दी में दक्षिण इंग्लैंड में खेला गया इसी कारण क्रिकेट का जनक इंग्लैंड को कहा जाता है।

LBW का नियम पहली बार प्रयोग 1779 में किया गया और आज क्रिकेट के इस खेल में लगभग 40 से ज्यादा नियम मौजूद है।

क्रिकेट में स्टंप की लम्बाई 25 इंच, बल्ले की 38 इंच और पिच की लम्बाई 20 मीटर रखी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है तो रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है।

वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के नाम टेस्ट की एक पारी में सबसे अधिक 400 रन बनाने का रिकॉर्ड है तो टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है तो हारने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है।

वेस्ट इंडीज के गेंदबाज माइकल हॉल्डिंग ने अपने वनडे करियर में एक भी वाइड गेंद नहीं डाली है।



Herald