Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के बनक्राफ्ट को मिली खुशखबरी, अब खेल सकेंगे यहां!

खेल डेस्क। बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बेनक्राफ्ट नौ महीने का प्रतिबंध झेल रहे हैं। लेकिन बेनक्राफ्ट के लिए एक अच्छी खबर आई है कि उन्हें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। इस बड़ी राहत के कारण नौ महीने का निलंबन झेल रहे बेनक्राफ्ट राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के योग्य होने तक क्लब विल्टन के लिए खेल सकेेंगे।

रिपोट्र्स की माने तो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के 165 प्रीमियर क्रिकेट क्लबों ने हुई बैठक में बेनक्राफ्ट को अपने क्लब विलेटन के लिए खेलने की अनुमति दे दी गई। हालांकि वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्लब क्रिकेट के नियमानुसार कोई भी खिलाड़ी जिसे राज्य की ओर से खेलने पर निलंबित किया गया हो वह राज्य की टीम वारियर्स के साथ पर्थ प्रीमियर क्रिकेट के लिए भी नहीं खेल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर बेनकाफ्ट के लिए हालांकि इस नियम को बदलने के लिए मतदान किया गया था जिससे बेनक्रॉफ्ट को आसानी से अपने घरेलू पर्थ क्लब के लिए खेलने की अनुमति मिल गई। बेनक्राफ्ट के हक में लीग में हिस्सा लेने वाले 16 में से 14 क्लबों ने मतदान किया जबकि दो ने उनके खिलाफ वोट डाले।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज के तीसरे केपटाउन टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के दोषी पाए गए कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 12-12 महीने का बैन लगाया था जबकि युवा बल्लेबाज बेनकाफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया है। सीए ने इन खिलाड़यिों को निलंबन की समयावधि के दौरान आस्ट्रेलिया के अलावा राज्य की अपनी टीमों की ओर से खेलने से भी निलंबित किया है।

अब बारिश में नहीं टूटेगा बारां और झालावाड़ के बीच सडक़ संपर्क: सीएम राजे

इस दिन आ सकता है राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट