Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हल्ला बोल पाएंगे राजस्थान के रॉयल्स

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमीयर लीग 2018 का रामांच अभी अपने पूरी तरह से फटाफट क्रिकेट के प्रशंसकों के सर चढक़र बोल रहा है। लीग के इस चरण में जहां सभी टीमें अपने प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के इरादे से पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर रही है। टीमें किसी भी हालत में प्ले ऑफ में अपने पहुंचने की बाकि उम्मीदों को कायम रखने के इरादे के साथ विरोधी टीमों पर जीत दर्ज करने की सोच रही है। कुछ ऐसा ही इरादा लिए मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स मैदान पर उतरेगी।

जानिएं कब आएगा स्पाट फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत पर फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये...

दोनों टीमें चाहेंगी की आज के मैच को किसी भी हालत में जीत दर्ज कर प्ले ऑफ के लिए अपना एक कदम और आगे बढ़ाए। जानकारी के आईपीएल सीजन 11 का 49वां मुकाबला मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए मंगलवार को खेले जाने वाला मुकाबला अहम होगा। क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका में 12-12 अंको के के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद है।

आखिर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को किसने किया 12x8 के पिंजरे में कैद

मंगलवार को होने वाले केकेआर और आर आर के बीच मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो अपने प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदे बरकार रखेगी। अगर बात की जाए दिल्ली डेयर डेविल्स की तो उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। इस मैच में हालांकि टीम ज्यादा अंतर से नहीं जीत सकी थी, लेकिन फिर भी पंजाब को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

पति-पत्नी के बीच होती रोज-रोज की चिकचिक से तंग आकर युवक ने उठाया ऐसा कदम, पढक़र उड़ जाएंगे आपके होश

इस जीत के बाद केकेआर के बल्लेबाज और गेंदबाज आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कुछ इसी अंदाज में बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम को हराने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। कप्तान दिनेश कार्तिक और सुनिल नरेन अभी पूरी फार्म में है जिसका फायदा ये दोनों आज भी उठाना चाहेंगे। वहीं बात करे अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की तो अभी टीम में जोस बटलर पूरी फॉर्म में जिन्होंने अपने अकेले के दम पर ही दो मजबूत टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया है।

गुर्जर आरक्षण आंदोलन: भरतपुर में धारा 144 लागू, कई इलाकों में इंटरनेट पर भी पाबंदी

इन दोनों मजबूत टीमों को हराने के बाद आर आर के खिलाड़ी केकेआर के खिलाफ होने वाले आज के मैच में एक बार फिर हल्ला बोल के इरादे से मैदान में उतरेंगे। सलामी बल्लेबाज बटलर के नाबाद 94 रन की मदद से रायल्स ने मुंबई को सात विकेट से हराया। पिछली पांचों पारियों में अद्र्धशतकीय पारिया खेली है जिन्हे देखते हुए केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक को कुछ अलग ही रणनीति के साथ मैदान में उतरना पड़ेगा। अब ये तो आज मैच के बाद ही पता पड़ेगा कि कोरबो लोरबो जितेबे का बल्ला गरजेगा या फिर राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर हल्ला बोल पाएगा।