खेल डेस्क। सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी है जिन्होंने अपनी कप्तानी टीम इंडिया को कई ख़िताब दिलाये है महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय तेज गेंदबाजों की प्रशंसा भी की है उन्होंने कहा है मैचों को जीताने में मुख्य रूप से गेंदबाजों की अहम भूमिका होती है।
धोनी ने फाइनल मैच से पहले कहा है कि "मुझे लगता है कि आईपीएल ने हर सीज़न में बहुत अच्छे भारतीय घरेलू खिलाड़ियों का उत्पादन किया है, जो टीम में आए और अपनी संबंधित टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।"
धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शारदुल ठाकुर और दीपक चहर जैसे शानदार युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि शिवम मावी जैसे अन्य युवा सीमर्स प्रसिद्ध कृष्णा कोलकाता नाइट राइडर्स में है जिन्होंने अभी तक अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
धोनी ने आगे कहा, "इस सीजन में थोड़ी अलग बात तो यह है कि हमने देखा है कि बहुत से भारतीय तेज गेंदबाज लगातार खेल रहे हैं और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा सकारात्मक पक्ष है।"