Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में गुरुवर को होने वो 51वें मुकाबले में सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। जहां एक ओर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल पर शिर्ष में बनी हुई है और प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है।

केन विलियमसन हर हाल में इस मैच को जितना चाहेंगे और अगर हैदराबाद इस मैच को हारती भी है तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू घरेलू सिर्फ इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद बनाए रखने के लिए इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

बात करे पॉइंट टेबल की तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 12 मैच खेल है जिसमें से टीम को नौ मैचों में जीत मिली है तो वहीं तीन मैचों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण हैदराबाद 18 अंकों के साथ पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 मैचों में से सिर्फ पांच ही मैच जीत पाई है और 10 अंकों के साथ टीमों में सातवें स्थान पर है।