स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 वें संस्करण में कल हैदराबाद ने कोलकाता को पराजित कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया हैं। कल की जीत के हीरो रहें है राशिद खान ने अपने प्रदर्शन से सबको हेरान कर दिया और अपनी टीम को फाइनल में स्थान दिला दिया। अब फाइनल में हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई से होगा।
कल के मुकाबले में ' मैन आफ द मैच रहें सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान ने अपने प्रदर्शन को अफगानिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान हुए धमाकों के पीड़ितों को समर्पित किया। अभी कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान में एक मैच के दौरान धमाकों में कई लोगों की जान चली गयी थी।
बताया जाता है की राशिद खान ने कल जब वह' मैन आफ द मैच के लिए चुने गए तो उन्होंने कहा की कहा , '' मैं इस पुरस्कार को उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे शहर में हुए क्रिकेट मैच के दौरान अपनी जिदगी गंवा दी।
Herald