आज आईपीएल का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच में खेला जा रहा। दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो चुकी है और आरसीबी की टीम भी लगभग बाहर हो चुकी है। हालांकि आरसीबी के लिए अभी एक हल्की सी उम्मीद बची हुई है लेकिन उसके लिए भी उन्हें दिल्ली को काफी ज्यादा अंतर से हराना जरूरी था। लिहाजा आज एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने पारी की कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई।
आरसीबी से हारी दिल्ली

इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पॉवर प्ले में ही सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। उसके बाद पारी को दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी कोआगे बढ़ाया। पहले पंत की 31 गेंदों में 67 रन और फिर युवा अभिषेक शर्मा के 19 गेंदों में 45 रन की पारी ने दिल्ली को 181 रन तक पहुंचा दिया।
फिर जम गई कोलही-डिविलियर्स की जोड़ी

आरसीबी की टीम जबाव देने उतरी तो उनके भी सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए लेकिन कप्तान विराट कोहली आज अपनी टीम को हर हाल में जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरे थे। उनका साथ देने मैदान पर उनके सबसे खतरनाक जोड़ीदार एबी डिविलियर्स भी थे। दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिला दी।
हार के बाद दिल्ली कैप्टन का बयान

श्रेयस अय्यर ने कहा कि,
“जिस तरह से हमारी बल्लेबाजी में शुरूआत हुई थी कि उस हिसाब से हमारा टोटल काफी अच्छा था, लेकिन आज एक फिर अपना टारगेट बचा नहीं पाए। हमारे खेल में कुछ ना कुछ कमी तो है जिसकी वजह से हम अपना टारगेट डिफेंड नहीं कर पा रहे। हम इसपर काम करेंगे और कमजोरी को खत्म करेंगे.”
अपने ऊपर कप्तानी के दबाव के बारे में श्रेयस ने कहा कि,
“मुझे नहीं लगता कि कप्तानी के दबाव से मेरे ऊपर कोई फर्क पड़ रहा है। मुझे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। हमारे युवा खिलाड़ी हम मैच से कुछ ना कुछ सीख रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बचे हुए मैचों में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टूर्नांमेंट का एक अच्छा अंत करेंगे। यहां से मिले अनुभव को हम अगले सीजन में उपयोग करेंगे.”
The post आईपीएल से बाहर होने के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, इन्हें ठहराया इस हालत का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.