Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉयल्स ने दिखाया जलवा, प्ले ऑफ की आस बरकरार

 
टूर्नमेंट के अंतिम क्षणों में प्ले ऑफ के लिए जी-जान से लड़ रही रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर (RCB) ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 14 रनों से हराकर, प्ले ऑफ के दौड़ अपनी आस को बरकरार रखा है। आगे की स्लाइड्स में इस मैच में रोमांचक पल….
 
इस मैच में RCB को अच्छी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन हैदराबाद के बोलर्स ने ऐसा होने नहीं दिया। संदीप शर्मा ने पहले ही ओवर में पार्थिव पटेल (1) को आउट किया, तो 5वें ओवर तक राशिद खान ने कैप्टन विराट कोहली (12) को बोल्ड कर RCB के इरादों पर पानी फेर दिया। इस तरह RCB ने 38 के स्कोर तक आते-आते 2 विकेट गंवा दिए।
 
जल्दी-जल्दी 2 विकेट गिरने के बाद एबी डि विलियर्स (69) और मोईन अली (65) अपनी टीम को बखूबी संभाल लिया। एबी ने 39 बॉल में, तो वहीं मोईन अली ने 25 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दोनों ने 107 रन की साझेदारी निभाकर हैदराबाद की चिंताएं बढ़ा दीं। इस दौरान डिविलियर्स ने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा, तो वहीं मोईन अली ने 2 चौके और 6 छक्के जड़े।