Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने अपनी टीम के नहीं, बल्कि इन टीमों के दो खिलाड़ियों के बांधे तारीफों के पुल

एशिया क्रिकेट की नई सनसनी के रूप में उभर कर सामने आ रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की हर जगह पर जय जयकार हो रही है। लेकिन ये जय जयकार उनके खिलाड़ियों के बिना नहीं हो सकती है। यानि अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के इस जबरदस्त प्रदर्शन में सबसे बड़ा हाथ उनके स्पिन गेंदबाज राशिद खान का है।

शानदार प्रदर्शन कर रहे राशिद खान ने इन दो खिलाड़ियों की तारीफ की

राशिद खान इन दिनों दुनिया के तमाम बड़े दिग्गजों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में अपना धमाल मचा रहे हैं। राशिद खान सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी स्पिन गुगली से चित्त करते जा रहा हैं। जब हर जगह राशिद खान का नाम छाया हुआ है तो वहीं राशिद खान ने आईपीएल मे मंगलवार को धमाकेदार प्रदर्शन के लिए इन दो खिलाड़ियों की तारीफ के कसीढ़े पढ़े हैं।

जोस बटलर और केएल राहुल की पारी को राशिद खान ने सराहा

सनराईजर्स के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल की जमकर तारीफ की है।

राहुल ने दिखा दिया क्लास हमेशा क्लास होती है

राशिद खान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर लिखा कि “वास्तव में जोस बटलर अच्छा खेले उनको मैन ऑफ द मैच हासिल करते हुए देख खुशी हो रही है और इसमें कोई शक नहीं है कि क्लास हमेशा क्लास है, लोकेश राहुल को देखकर अच्छा लगा।”

केएल राहुल और बटलर ने खेली थी अच्छी पारियां

आपको बता दे कि राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब को 13 रनों से हराया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए 82 रन बनाए तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल ने बहुत ही स्टाइलिश 95 रन जरूर बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post राशिद खान ने अपनी टीम के नहीं, बल्कि इन टीमों के दो खिलाड़ियों के बांधे तारीफों के पुल appeared first on SportzWiki Hindi.