Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त की शतकीय पारी बेकार जाने के बाद लोकेश राहुल ने भाई चारा दिखाते हुए कही ये बात

इण्डियन प्रीमियर लीग का 42वां मैच गुरुवार,यानि 10 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दे दिया।

पंत ने खेली आतिशी पारी

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भले ही जीत हासिल हो गयी हो,बावजूद इसके दिल्ली डेयरडेविल्स का एक युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शऩ के दम पर क्रिकेट फैन्सों के दिल में खास जगह बना ली है. हम बात कर रहे हैं ऋषभ पंत की,जिन्होंने महज 63 गेदों खेलकर 128 रन जड़ डाले।

इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 7 छक्के भी निकले। 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले पंत की बल्लेबाजी देखकर न सिर्फ क्रिकेट प्रंशसको ने जमकर प्रंशसा की बल्कि कई दिग्गज क्रिकटेर भी जमकर प्रंशसा करते हुए नजर आए। इसी लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल भी रहे।

के एल राहुल ने कुछ इस अंदाज में बांधे तारीफों के पूल

किंग्स इलेवन टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देखकर काफी हैरान रह गए और इसको लेकर अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर अपने दिल की बात भी बंया की,जिसमें उन्होंने पंत के बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि,

“जबरदस्त बल्लेबाजी और कुछ असाधारण बल्लेबाजी के स्किल ऋषभ पंत द्वारा। छा गए भाई!!!🤗🤗🤗 इस खेल के प्रदर्शन को जारी रखो!!!”

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

बात अगर मैच को लेकर करे तो, टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आयी दिल्ली डेयरेडविल्स की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ 9 और जेसन राॅय महज 11 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और वे भी 3 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और महज 63 गेंदों पर 128 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 187 रन बना डाले थे.

मिले इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही और सलामी बललेबाज एलेक्स हेल्स महज 14 रन बनाकर चलते बने. हालांकि दूसरे छोर पर खड़े शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाज का परिचय दिया और 92 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत अपनी टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया।वहीं दूसरी तरफ कप्तान केन विलिम्सन ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए धवन का साथ दिया और  80 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।

The post ऋषभ पन्त की शतकीय पारी बेकार जाने के बाद लोकेश राहुल ने भाई चारा दिखाते हुए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.