Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज मुंबई के मैदान पर फाइनल के लिए दो बड़े शेरों में होगी कांटे की जंग!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का रोमांच आज चरम पर होगा जब इस सीजन की सबसे बेस्ट दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने होगी। सीजन 11 के फाइनल के लिए वैसे तो सभी टीमों ने मेहनत की थी लेकिन जो बेस्ट टीमें इस सीजन में नंबर एक और नंबर दो पर रही आखिरकार फाइनल उन ही दो टीमों के बीच खेला जाएगा।

बेन स्टोक ने तोड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की हड्डी!

जहां एक ओर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में एक बार फिर दिखा दिया है कि वह आईपीएल की बेस्ट टीमों में से एक क्यों हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल बैन के बाद इस सीजन में वापसी की और एक बार फिर अपना लाजवाब खेल दिखाते हुए टीम 7वीं बार फाइनल में पहुंची। चेन्नई का आईपीएल के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसने अब तक 9 सीजन खेले और उनमें से 7 बार वो फाइनल में पहुंची।

संपत्ति में हिस्से को लेकर कलयुगी पिता ने अपने पुत्र के साथ ही किया ये...

हालांकि चेन्नई सिर्फ दो ही बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर पाई है। वहीं इस सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबद को केन विलियमसन ने अपने करिशमाई नेतृत्व में इस सीजन के फाइनल में प्रवेश दिलाया। इससे पहले खेले गए लीग चरण में हैदराबाद की टीम शिर्ष पर बनी हुई थी तो वहीं चेन्नई दूसरे स्थान पर रही थी। वैसे बात की जाए इस सीजन की तो अब तक हुए मैचों को देखते हुए चेन्नई का पलटा ज्यादा भारी है। क्योंकि इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई तीन बार आमने सामने हुई है, जिनमें तीनों मुकाबले चेन्नई ने अपने नाम किए हैं। वहीं इससे पहले खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में भी चेन्नई ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

जोस बटलर और बेस की शनदार पारी की बदौलत संभली इंग्लैंड की पारी

इन सब के बाद भी धोनी को हैदराबाद को कम नहीं आंकना चाहिए। क्योंकि हैदराबद के कप्तान विलियमसन इस सीजन में अच्छी फार्म हैं। उन्होंने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 688 रन बनाकर सबसे आगे हैं। वहीं बात करें तो इस सीजन में हैदराबद के गेंदबाजों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। जहां एक ओर बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (14 विकेट), संदीप शर्मा (11 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (नौ विकेट) और कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लाेस से भी किफायती गेंदबाजी की है। इन गेंदबाजों ने लो स्कोर मैच में भी विपक्षी टीमों को घुटने टेंकने पर मजबूर किया है। वहीं चेन्नई के पास अच्छा टीम संयोजन है जिसमें स्टार फिनिशर और कप्तानी धोनी (455 रन), अंबाटी रायुडू (586), शेन वाटसन (438), सुरेश रैना (413) और प्लेसिस उसके बड़े स्कोरर हैं और गेंदबाकाों में फिर से शार्दुल ठाकुर (15 विकेट), ड्वेन ब्रावो (13 विकेट), रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर पर निगाहें रहेंगी।