सुरेश रैना आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है. वह जब भी अपनी टीम के लिए रन बनाते है, तो उनकी टीम की जीत लगभग पक्की होता है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुंच गई है और उसे एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए सुरेश रैना की विस्फोटक बल्लेबाजी की जरुरत होगी.
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी

आपकों बता दे, कि सुरेश रैना को आईपीएल इतिहास का सबसे सफल खिलाड़ी कहा जाता है और यह बात उनके शानदार रिकार्ड्स से साबित हो जाती है.
सुरेश रैना आईपीएल में कुल 175 मैच खेल चुके है. जिसमे सुरेश रैना ने 34.39 की औसत व 138.50 के स्ट्राइक रेट से 4953 रन बनाये है. सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है. वह आईपीएल में 35 अर्धशतक व एक शतक लगा चुके है.
इस आईपीएल में भी शानदार रहा है प्रदर्शन

सुरेश रैना इस आईपीएल में अबतक कुल 14 मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 37.54 की शानदार औसत और 132.37 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बना लिए है. उनका इस आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन रहा है. वह इस आईपीएल में अबतक कुल 4 अर्धशतक लगा चुके है.
आईपीएल के फाइनल मैचों में खूब बोलता है बल्ला

सुरेश रैना का आईपीएल के फाइनल मैचों में खूब बल्ला बोलता है. उनका आईपीएल फाइनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. वह आईपीएल के इतिहास में कुल 6 फाइनल मैच खेल चुके है. जिसमें उन्होंने 41.8 की शानदार औसत के साथ 209 रन बनाये है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 163 का रहा है. 27 मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुरेश रैना के कंधो पर ही होगी.
यहाँ देखे सुरेश रैना के आईपीएल फाइनल की पारियां :
आईपीएल 2008 बनाम राजस्थान रॉयल : 30 गेंद 43 रन
आईपीएल 2010 बनाम मुंबई इंडियंस : 35 गेंद 57 रन नाबाद
आईपीएल 2011 बनाम आरसीबी : 5 गेंद 8
आईपीएल 2012 बनाम केकेआर : 38 गेंद 73 रन
आईपीएल 2013 बनाम मुंबई इंडियंस : 1 गेंद 0 रन
आईपीएल 2015 बनाम मुंबई इंडियंस : 19 गेंद 28 रन
The post फाइनल में जरुर बोलता है सुरेश रैना का बल्ला, जाने किस फाइनल में बनाये है कितने रन appeared first on SportzWiki Hindi.