खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 की ट्रॉफी को एक बार फिर महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई ने अपने जीतकर अपने नाम किया। दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में वापसी करने वाली चेन्नई के लिए शुरू से ही कहा जा रहा था कि इस टीम में सिर्फ उम्र दराज खिलाड़ी है। जिसके कारण शायद इस बार टीम उतना अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए जिसके लिए वो जानी जाती है, लेकिन चेन्नई की टीम के इन्हीं उम्र दराज खिलाडिय़ों ने अपने मुंह से जबाब न देते हुए सिर्फ उन्हे अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि सबका मुंह अपने आप ही बंद हो गया।
आखिरकार सीएसके की टीम ने आइपीएल सीजन -11 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये खिताब टीम को उसी उम्र दराज खिलाडिय़ों के अनुभव और प्रदर्शन के कारण ही मिला है। फाइनल जीतने के बाद इस बारे में महेन्द्र सिंह धोनी से भी पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जबाब दिया कि लोगों को शायद अब खिलाडिय़ोंं की उम्र और उनकी फिटनेस को लेकर कभी कुछ शंका नहीं होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मैच जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों की टीम में मौजूदगी और उनकी फिटनेस को लेकर जब सवाल किया गया। इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी हमेशा की तरह कूल अंदाज में अपना जवाब दिया।
धोनी ने इस दौरान कहा कि ;उम्र केवल नंबर है, लेकिन खिलाड़ी अगर पूरी तरह फिट है तो उसके प्रदर्शन में उम्र का कोई प्रभाव नही पड़ता। उन्होंने कहा, ;हम अपनी कमजोरियों से वाकिफ थे इसलिए हमें पता था की हमें किस तरह खेलना है, अगर फिल्डींग में वॉटसन डाइव लगाने की कोशिश करता तो वह चोटिल हो सकता था इसलिए हमने उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। रायडू 33 साल का है लकिन फिटनेस इतनी जबरदस्त है कि युवा खिलाड़ी भी उनसे पीछे रह जाते है।
धोनी ने कहा कि जब आप फाइनल में पहुंचते हो तो टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को मैच में अपनी भूमिका पता होती है। जब आप क्षेत्ररक्षण कर रहे हो तो आपको अपनी रणनीति के अनुसार सामंजस्य बिठाना पड़ता है। हमारे बल्लेबाजों की खेलने की अपनी एक अलग शैली है जो दूसरे बल्लेबाजों को इतनी आसान नहीं लगती।