Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच क्रिकेटरों की हेयरस्टाइल देखकर नहीं रुकेगी आपकी शाम तक हंसी, माही का हेयरस्टाइल भी लिस्ट में शामिल

क्रिकेटर मैदान में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल के लिए भी काफी जाने जाते है. क्रिकेटर अपने बेहतर लाइफस्टाइल के लिए अपने हेयरस्टाइल में काफी प्रयोग करते रहते है.

आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में पांच क्रिकेटरों के ऐसे हेयरस्टाइल्स को दिखाने वाले है. जिन्हें देख आपकों भी काफी हंसी आएगी.

एम एस धोनी 

चेन्नई सुपर किंग के कप्तान एम एस धोनी अपने हेयरस्टाइल में प्रयोग के लिए काफी जाने जाते है. धोनी का हर आईपीएल सीजन में कुछ अलग हेयरस्टाइल देखने को मिला है. उन्होंने इस आईपीएल में भी साइड से अपने बाल पुरे कटाए हुए है. वही उनके ऊपर हिस्से में काफी बाल मौजूद है. धोनी का यह हेयरस्टाइल उनके प्रशंसकों को काफी अच्छा लग रहा है.

रविन्द्र जडेजा 

रविन्द्र जडेजा जब एक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के लिए खेल रहे थे. तो उन्होंने अपने बालो के साइड में सीएसके लिखवा लिया था. उनका यह हेयरस्टाइल काफी पसंद किया गया. उस दौरान रविन्द्र जडेजा के इस हेयरस्टाइल के बाद चेन्नई सुपर किंग के कुछ समर्थकों ने भी उनके जैसा ही हेयरस्टाइल अपना लिया था.

कर्टली एम्बोर्स 

वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज गेंदबाज कर्टली एम्बोर्स हमेशा से ही अपने हेयर स्टाइल के लिए पहचाने जाते रहे है. वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्बोर्स ने अपने सिर पर सिर्फ एक चुटिया रखी हुई है.

उन्होंने अपनी इस चुटिया पर लाल रंग भी किया हुआ है और उनकी इस चुटिया पर कुछ छल्ले भी देखने को मिलते है. उनके इस हेयरस्टाइल को देख हंसी आना स्वाभिक होता है.

लसिथ मलिंगा 

लसिथ मलिंगा का भी हेयरस्टाइल देख हर किसी का हँसना स्वाभिक ही होता है. उन्होंने अपने सर पर घने बाल रखे हुए है और उन पर जमकर अलग-अलग किस्म के कलर किये हुए है. पिछले कई सालों से लसिथ मलिंगा इसी हेयरस्टाइल के साथ क्रिकेट खेल रहे है.

कॉलिन मिलर 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी कॉलिन मिलर का, तो हेयरस्टाइल देख ही हंसी छुट जाती है. उन्होंने अपने सिर पर बहुत छोटे बाल रखे हुए है, लेकिन उनके हेयरस्टाइल में खास बात यह है, कि उन्होंने अपने इन सभी बालो पर पिला रंग किया हुआ है. कॉलिन का हेयरस्टाइल देख भी सभी को ना चाहते हुए भी हंसी आ जाती है.

The post इन पांच क्रिकेटरों की हेयरस्टाइल देखकर नहीं रुकेगी आपकी शाम तक हंसी, माही का हेयरस्टाइल भी लिस्ट में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.