खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक आलराउंडर शेन वाटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी 117 रनो की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने सनराइजर्स के खिलाफ एक तरफ़ा मुकाबला जीता। आईपीएल फाइनल के मुकाबले में शेन वाटसन शतक लगाने वाले दूसरे खिलाडी बने उनसे पहले यह कारनामा किंग्स इलेवन पंजाब के लिए रिद्धिमान साहा भी कर चुके है।
मैच जिताने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया के माध्यम से शेन वाटसन को एक शानदार निक नेम दिया चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जिवा और आईपीएल ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के अलावा, उन्होंने कैप्शन में शानदार पारी खेलने वाले शेन वाटसन के लिए लिखा। उन्होंने मैन ऑफ द मैच वाटसन को शेन 'चौंकाने वाला' वाटसन 'नामक शानदार नया नाम दिया।
"पीले रंग की और मोड़ने के लिए समर्थन और मुंबई के लिए सभी को धन्यवाद। शेन 'चौंकाने वाला' वाटसन ने हमें एक ओर चौंकाने वाली पारी खेली। अच्छे सीजन का अंत। जिवा को ट्रॉफी की परवाह नहीं है, वह तो लॉन पर दौड़ना चाहती है"