खेल डेस्क। 30 मई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा हो गयी है इस दौरे के लिए श्रीलंकन टीम के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और शानदार पेसर गेंदबाज सुरंगा लकमल की वापसी हो गयी है। इन दोनों ने इस दौरे के लिए अपनी हामी भर दी है।
30 वर्षीय ऑलराउंडर मैथ्यूज और लकमल की बहुत समय बाद टीम में वापसी हुई है और अपनी उपस्थिति की इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इच्छा जताई है और इन्हे 17 सदस्यीय टीम में जगह दी गयी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि "इस सप्ताह में एक फिटनेस टेस्ट किया गया था और इन दोनों ने इस दौरे के साथ आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है।"
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को इस दौरे के लिए टीम में याद किया जायेगा जिन्हे इस महीने की शुरुआत में नेट पर बल्लेबाजी करते हुए उंगली में चोट लगी थी और उन्हें सीमित वनडे क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार किया गया है।