Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण कोरिया से हारकर खिताब जीतने से चूकीं भारतीय महिला टीम

सिटी
गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरियाई टीम से 0-1 से हारकर पांचवें महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बचाने से चूक गईं।

सनराइज स्टेडियम में खेले गये फाइनल में कोरियाई टीम ने कमाल का रक्षात्मक खेल दिखाया और टीम के लिये विजयी तथा मैच का एकमात्र गोल 24वें मिनट में यंगसिल ली ने दागते हुये टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बना दिया।  दक्षिण कोरियाई महिलाओं ने मैच की बहुत मजबूत शुरूआत की और भारतीय रक्षापंक्ति को काफी चुनौती दी। 

विजेता टीम ने मिडफील्ड में गेंद को अपने कब्जे में रखते हुये भारत पर दबाव बनाया। हालांकि भारतीय खिलाड़यिों ने भी अपने पोस्ट का बचाव किया और पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने जवाबी हमला किया।  दक्षिण कोरिया को लेकिन पहली बार गोल का मौका जरूर मिला लेकिन भारतीय बचाव के सामने पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ।