खेल डेस्क। दो साल के बाद आईपीएल सीजन 11 में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस टूर्नामेंट में अब तक 50-50 प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बाद भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कायमबी हांलिल कर पाई। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट की शुरूआत बड़ी ही धीमी गति से की थी लेकिन इसके बाद भी अपने आखरी मुकाबलों में टीम ने जो प्रदर्शन किया उसकी बदौलत ही उसने प्ले ऑफ में पहुंचकर सभी को चौंका दिया।
ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हाराकर सुपरनोवास ने जीता मैच
टूर्नामेंट के प्ले ऑफ की दौड़ में शामिल होने वाले अपने महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने स्टार खिलाडिय़ों से भरी विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की उम्मीद का जो सपना सजाया था उसे किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस ने पूरा भी किया। हालांकि राजस्थान ने इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन अब राजस्थान के सामने असली परीक्षा केकेआर के सामने होगी।
पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर की हत्या और फिर खुद ने ही किया ये...
जिसमें अगर टीम फैल हो गई तो आईपीएल खिताब के नजदीक पहुंचने का उनका सपना टूट जाएगा और अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी केकेआर के सामने होने वाली अग्नि परीक्षा में पास हो गए तो फिर वो इस खिताब की तरफ एक ओर कदम बढ़ा देंगे और फिर क्वालिफायर एक में हारने वाली टीम के साथ अपना अगला मुकाबला खेलेंगे। अपनी टीम को आईपीएल खिताब जीतनेे के करीब पहुंचाने की जिम्मेदारी रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होगी जिन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में अच्छी कप्तानी करते हुए टीम को महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाकर उन्हे प्ले ऑफ तक पहुंचाया है।
हिस्ट्रीशीटर को जिम में मिली ऐसी खौफनाक मौत
कप्तान रहाणे को ये भी याद रखना चाहिए कि इससे पहले इस टूर्नामेंट में उनकी टीम केकेआर से दो बार हार चुकी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे के उन गलतियों को दौहराने से बचना होगा जो उन्होंने केकेआर के खिलाफ पिछले दो मैचों में की थी। राजस्थान की टीम को जोस बटलर और बेन स्टोक्स के वापस अपने देश जाने की कमी इस मैच में उन्हे जरूर खलेगी, लेकिन फिर भी उन्हे अपने पिछले मैच की तहर ही गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाना होगा। कप्तान को खुद बल्लेबाजी में अपनी क्षमता दिखानी होगी और अधिक रन बनाने की सोचनी होगी। वहीं बटलर के जाने के बाद सलामी बल्लेबाजी की चिंता भी अजिक्य के मन से खत्म हो गई होगी, क्योंकि पिछले मैच में त्रिपाठी ने न केवल टीम को अच्छी शुरूआत दी थी बल्कि नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसकी बदौलत उन्होंने लीग के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 30 रनों से हराकर प्ले ऑफ में अपना कदम रखा था।
राजस्थान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी केकेआर
वहीं गेंदबाजी विभाग में भी रॉयल्स के खिलाडिय़ों ने अच्छा किया था और श्रेयस गोपाल ने चार विकेट लेकर बैंगलोर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिए थे। वहीं जयदेव उनादकट ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए बैगलोर के दो विकेट अपने नाम किए थे। केकेआर के खिलाफ बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों से इससे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।