Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौसम रिपोर्ट: दिल्ली में हो सकती है बारिश, टॉस जीतने वाली टीम के पक्ष में जायेगा मैच

इण्डियन प्रीमियर लीग का 45वां मुकाबला आज,यानि 12 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और राॅयल चैंलजर्स बंगलौर के बीच खेला जाएगा। होने वाले इस रोमाचंक मुकाबले का आयोजन दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में होना है। ऐसे में क्रिकेट फैन्सों की नजर इस मैच पर रहेगी।

जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

बात अगर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान वहां के मौसम को लेकर करे तो मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे. हालांकि फैन्सों के लिए यह राहत की बात होगी कि बारिश की ज्यादा कुछ संभावना नहीं है। ऐसे में ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस मैच को पूरा खेला जा सकेगा।

टाॅस जीतकर ये चाहेगी दोनों ही टीम

दिल्ली डेयरडेविल्स और राॅयल चैलेजर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में अगर टाॅस को लेकर बात किया जाए तो पिच और मौसम के हिसाब से जो टीम आज के मुकाबले में टाॅस जीतती है तो वह पहले गेदबाजी का फैसला लेना चाहेगी। इसका कारण दूसरी पारी के दौरान पिच पर हल्की नमी देखने को मिल सकती है,जिससे खास तौर पर स्पिन गेंदबाजों को गेंदबाजी कराने में अतिरिक्त मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

पाइंट टेबल में इस स्थान पर दोनों टीम

आपको बता दे, आईपीएल के 11वें सीजन में एक तरफ जहां दिल्ली डेयरेडविल्स की टीम खेले गए कुल 11 मुकाबले में महज 3 मैच में ही जीत हासिल कर पायी है तो वहीं दूसरी तरफ बाकी के 8 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके कारण वो पाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

तो वहीं दूसरी तरफ राॅयल चैलजर्स बंगलौर का भी कुछ खास प्रदर्शन इस सीजन के आईपीएल में नहीं रहा है। इस टीम ने अब तक कुल 10 मैच खेले,जिसमें से उन्हें 3 मैच में जीत तो वहीं बाकी के 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

The post मौसम रिपोर्ट: दिल्ली में हो सकती है बारिश, टॉस जीतने वाली टीम के पक्ष में जायेगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.