हम आज आपकों अपने इस खास लेख में एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताने वाले है. जो भारतीय टीम के लिए वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए कभी आउट नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उस खिलाड़ी का करियर चयन में होने वाली राजनीति के चलते बर्बाद करके रख दिया है.
सौरभ तिवारी नहीं हुए है भारतीय टीम के लिए खेलते हुए आउट

जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे है. वह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि झारखंड के लिए रणजी क्रिकेट खेलने वाले सौरभ तिवारी है.
सौरभ तिवारी ही भारत के लिए खेलते हुए कभी आउट नहीं हुए है. हालाँकि, सौरभ तिवारी भारतीय टीम के लिए सिर्फ तीन अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच ही खेल पाये, लेकिन इस दौरान वह कभी भी आउट नहीं हुए थे.
भारत के लिए 2010 में किया था डेब्यू

आपकों बता दे, कि सौरभ तिवारी ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 अक्टूबर 2010 में किया था. इस मैच में सौरभ तिवारी ने 12 रन की नाबाद पारी खेली थी. सौरभ तिवारी ने अपना अंतिम मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 दिसंबर 2010 में खेला था. हालाँकि, इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था.
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में बनाये हुए है 49 रन

आपकों बता दे, कि सौरभ तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच खेलते हुए 49 रन बनाये हुए है. वह इन तीनों मैचों में आउट नहीं हुए थे. जिसके चलते उनका औसत भी नहीं निकल पाया है. क्रिकब्ज व क्रिकइन्फो जैसी साईट भी उनके औसत के आगे ब्लेंक स्थान छोड़ती है.
सौरभ तिवारी का भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 87.50 का स्ट्राइक रेट रहा, उनका भारतीय टीम के लिए खेलते हुए सर्वोच्च स्कोर 37 रन का है. जो उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ बनाया था. वह भारतीय टीम के लिए 5 चौके व एक छक्का लगा चुके है.
वर्तमान में खेल रहे मुंबई इंडियंस से

आपकों बता दे, कि सौरभ तिवारी वर्तमान आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेल रहे है. हालाँकि, मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें अबतक प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें आईपीएल 2018 की नीलामी में 80 लाख की कीमत पर खरीदा था.
The post दुनिया का एकलौता भारतीय खिलाड़ी जिसे आज तक आउट नहीं कर सका कोई गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.