Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम ने किया गंभीर खुलासा, कहा- जब प्लेइंग इलेवन में चुना ही नहीं गया तो खेलता कैसे

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के फ्लॉप शो के बाद गौतम गंभीर ने खुलासा किया है कि उन्हें कप्तानी छोड़ने के बाद प्लेइंग इलेवन में चुना ही नहीं गया लिहाजा वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके। समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स लिखे कॉलम में गौतम ने साफ किया है कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद टीम से बाहर बैठने का फैसला उनका नहीं था, उन्हें तो प्लेइंग इलेवन में शामिल ही नहीं किया गया।

Gautam-Gambhir

गौतम ने लिखा है, बहुत लोगों ने पूछा कि कप्तानी छोड़ने के बद मैंने कोई मुकाबला क्यों नहीं खेला। मेरा सीधा सा जवाब है कि अगर प्लेइंग इलेवन में मुझे चुना गया होता तभी तो मैं खेल सकता था।

गंभीर के इस बयान के बाद यह बात साफ हो गई है कि वह कप्तानी छोड़ने के बाद अपनी मर्जी के बैंच पर नहीं बैठे थे बल्कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बिठाया था। इसके साथ ही इस कॉलम में गौतम ने यह भी साफ कर दिया है कि क्रिकेट से संन्यास लेकर डीडीसीए की राजनीति में कूदने का उनका कोई इरादा नहीं है।

गौतम ने लिखा है, इस बात के जोरदार कयास लगाए जा रहे हैं कि मैं अब क्रिकेट से सन्यांस लेकर डीडीसीए के चुनाव में उतरनेवाला हूं। यह दोनों ही बाते गलत हैं। मैं अब भी क्रिकेट खेलकर अपनी टीमों को जिताना चाहता हूं।

The post गौतम ने किया गंभीर खुलासा, कहा- जब प्लेइंग इलेवन में चुना ही नहीं गया तो खेलता कैसे appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.