Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के प्ले ऑफ की जंग बिगाड़ने के लिए इस स्टार खिलाड़ी को मौका देगी दिल्ली डेयर डेविल्स

आईपीएल हर रोज़ एक नए मैच और जीत के साथ अपने अंतिम मैच के और कारीब पहुँचता जा रहा है. अभी भी टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने में लगी हुई हैं. देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं.

आज फिर से दो टीमें प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में उतरेंगी यह मुकाबला पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स और सबसे नीचे यानी आंठवे स्थान पर मौजूद टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली अब हारे या जीती पर वह प्ले ऑफ में अब अपनी जगह नहीं बना पाएगी.

चेन्नई ने की है शानदार वापसी 

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो 2 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल के सीजन का 52वां मैच जीत कर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई को पहले स्थान पर पहुंचाना चाहेंगे. वहीं दो अंकों के साथ चेन्नई आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी.

धोनी के पास हैं बेहतरीन खिलाड़ी 

बल्लेबाजी में अंबाती रायुडू और शेन वाटसन की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है. इन दोनों की बदौलत टीम बड़ा स्कोर खड़ा भी कर सकती है और हासिल भी. हालांकि कई बार इसमें बदलाव किए गए हैं. फाफ डु प्लेसिस को वाटसन के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा गया और रायडू को मध्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया भी है. धोनी इस मैच में इस संयोजन को भी आजमा सकते हैं.

इसी के साथ ही टीम के मध्यक्रम को सुरेश रैना और धोनी ने अच्छे से संभाल रखा है. निचले क्रम में ड्वेन ब्रावो जैसे तूफानी बल्लेबाज चेन्नई के पास है. वहीं रवींद्र जडेजा भी बल्ले से योगदान देने में सफल हैं. गेंदबाजी में चेन्नई के लुंगी नगिदी ने, शार्दूल ठाकुर और डेविड विले ने टीम की बागडोर को अच्छे से संभाला है.

धोनी कर सकते हैं प्लेयिंग इलेवन में बदलाव 

धोनी इस मैच में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं. उनके पास कर्ण शर्मा और इमरान ताहिर के रूप में दो लेग स्पिनर हैं, जिसमें से धोनी एक के साथ जाएंगे. हरभजन सिंह खेलेंगें या नहीं यह तय नहीं है. धोनी दोनों लेग स्पिनरों को बैठा कर हरभजन को अंतिम इलेवन में मौका दे सकते हैं. जडेजा के कंधों पर भी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी.

दिल्ली को जीत से नहीं पड़ेगा अब कोई फर्क 

वहीं दूसरी और दिल्ली डेयरडेविल्स की बात की जाए उसकी बल्लेबाजी ही इस सीजन में कुछ चल पाई है वो भी युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के कारण. पंत के अलावा अंडर-19 विश्व विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी चला है. इन तीनों के अलावा सभी विफल रहे हैं. जेसन रॉय, कोलिन मुनरो ने भी निराश किया है.

गेंदबाजों को करना होगा प्रदर्शन 

पिछले मैच में अय्यर ने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया था, इस मैच में भी वह कुछ और नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. गेंदबाजी में ल्याम प्लंकट ने कुछ हद तक प्रभावित किया है. पिछले मैच में नेपाल के संदीप लामिछाने ने पदार्पण किया था. इस मैच में वो एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं. ट्रैंट बाउल्ट के जिम्मे तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी.

The post धोनी के प्ले ऑफ की जंग बिगाड़ने के लिए इस स्टार खिलाड़ी को मौका देगी दिल्ली डेयर डेविल्स appeared first on SportzWiki Hindi.