Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने केकेआर के खिलाफ किया कुछ ऐसा प्रसंशको को आ गयी पूर्व कप्तान धोनी की याद

आईपीएल का हर मैच काफी शानदार साबित होता है. इसके हर मुकाबले में नया रोमांच देखने को मिलता है. देखा जाए तो यह भारतीयो के अलावा विदेशों का भी पसंदीदा टूर्नामेंट बन चुका है. अब इसका सिर्फ फाइनल मुकाबला बचा है, जो रविवार 27 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

अभी तक इसके फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने जगह बनाई हुई थी. कल यानी 25 मई को दुसरे क्वालीफायर राउंड में कोलकाता नाईट राइडर्स को 13 रन से मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बन गयी है. हैदराबाद को जीत दिलाने में अहम भूमिका राशिद खान ने निभाई.

राशिद खान ने किया शानदार प्रदर्शन 

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद जिन्होंने पहले बल्ले के जौहर दिखाते हुए 10 गेंद में 34 रन बनाए और बाद में 19 रन देकर तीन अहम विकेट लिए. यही नहीं उन्होंने एक रन आउट किया और आखिरी ओवर में डीप मिडविकेट पर दो शानदार कैच भी लपके.

हैदराबाद ने आखिरी तीन ओवर में 50 रन बनाए. राशिद खान ने सिर्फ 10 गेंद में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 34 रन जोड़े. राशिद ने प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर में दो छक्कों समेत 24 रन बनाए. राशिद ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया.

राशिद की हो रही है धोनी से तुलना

इसी के साथ ही राशिद खान ने कृष्णा प्रसिद्ध की एक गेंद को धोनी के अंदाज में भी खेला. राशिद ने प्रसिद्ध की गेंद पर एक जोरदार छक्का मारा, जो कुछ-कुछ धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट की तरह था. इसे देखते ही लोगो ने राशिद खान की तुलना भारतीय पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करनी शुरू कर दी.

राशिद ने लिए मूल्यवान विकेट

वहीं गेंदबाजी करते हुए रशीद ने महज 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये, जिससे कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लगा. मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब कोलकाता जीत की कगार पर पहुँच गयी थी तभी राशिद ने क्रिस लिन और आंद्रे रसेल को आउट कर मैच अपने नाम कर लिया था.

The post राशिद खान ने केकेआर के खिलाफ किया कुछ ऐसा प्रसंशको को आ गयी पूर्व कप्तान धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.