Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के प्रबल दावेदारों में शामिल है फ्रांस: ओ नील

पेरिस
आयरलैंड के मैनेजर मार्टिन ओ नील का मानना है कि फ्रांस में विश्व कप जीतने की कूव्वत है जिसने उनकी टीम को आज हुए मैत्री मैच में 2-0 से शिकस्त दी। फ्रांस ने ओलिवियर गिरोड और नबील फेकिर के पहले हाफ में किये गये गोल की बदौलत जीत हासिल की जबकि आयरलैंड के खिलाड़ी गेंद पर नियंत्रण बनाने में जूझते रहे।            

फ्रांस टीम ने दो वर्षों में काफी सुधार किया
ओ नील ने कहा, ‘‘ उनकी टीम काफी मजबूत है , व्यक्तिगत रूप से उनकी टीम में काफी प्रतिभा है। मुझे लगता है कि वे विश्व कप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनके कोच पर दबाव नहीं बनाना चाहता लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में काफी सुधार किया है और वे दो साल पहले की तुलना में अब काफी बेहतरीन टीम है। ’’     

आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा पहला मैच
फ्रांस की टीम विश्व कप 2018 में अपने अभियान की शुरूआत 16 जून को रूसी शहर कजान में आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी , इसके बाद ग्रुप सी में उसका सामना पेरू और डेनमार्क से होगा। वहीं ओ नील की टीम विश्व कप में जगह बनाने से चूक गयी। उसे प्ले आफ में दानिश टीम से हार मिली थी।