Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डीविलियर्स से फैसला वापस लेने की गुजारिश करेगा साउथ अफ्रीका

स्पोर्ट्स डेस्क:34 वर्षीय एबी डिविलियर्स ने कल अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन एबी के इस फैसल के बाद साउथ अफ्रीका के चीफ एग्जीक्यूटिव थबंग मोरे ने एबी डी विलियर्स से संन्यास लेने के निर्णय को वापस लेने की गुजारिश करेंगे।

अफ्रीका का मानना है कि अब विश्व कप शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है और डीविलियर्स के अचानक संन्यास लेने के कारण टीम बहुत कमजोर हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका टीम एबी डीविलियर्स के बिना 2019 विश्व कप जीतने के बारे में सोच भी नहीं सकती।

डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के कप्तान भी रह चुके हैं। एबी ने 114 टेस्ट मैच खेलकर 8765 रन बनाए है जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। डिविलियर्स ने 228 वनडे में 9,577 रन बनाए है जिसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है।



Herald