खेल डेस्क। विश्व क्रिकेट में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले साउथ अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। एबी डिविलियर्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से से अचानक संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत में हर कोई हैरान है। एबी के संन्यास की घोषणा के बाद सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों और बीसीसीआई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डिविलियर्स के संन्यास की घोषणा से हैरना हुए सचिन तेंदुलकर ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ; मैदान पर क्रिकेट की तरह आपको मैदान क बाहर भी 360 डिग्री सफलता मिले। तेंदुल्कर ने आगे लिखते हुए कहा है कि ;निश्चित रूप से आपकी याद आएगी। मेरी शुभकामनायें हमेशा आपके साथ हैं।
Like your on-field game, may you have 360-degree success off the field as well. You will definitely be missed, @ABdeVilliers17. My best wishes to you! pic.twitter.com/LWHJWNXcVG
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2018वहीं भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी डिविलिसर्य को महान बताते हुए क्रिकेट मैदान पर उनकी कमी खलने के लिए कहा है। हरभजन सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि ;दुनिया के बेहतरीन और विविधतापूर्ण शॉट खेलने वाले बल्लेबाज ने आज संन्यास ले लिया। उन्होंने अभी तक शानदार खेल खेला है और विश्व जगत को निश्चित रूप से मैदान पर उसकी कमी खलेगी।
One of the world's finest and most versatile batsmen, retires today. He's played brilliantly till now and the world will surely miss seeing him on the field. @ABdeVilliers17
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 23, 2018पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी एबी को उनके कॅरियर के लिए बधाई देते हुए उनकी आगे की जिंदगी के लिए खुशहाली की कामना की है। लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ; एबी डिविलियर्स को शानदार क्रिकेट कॅरियर के लिए बहुत बहुत बधाई। आपने अपनी काबिलियत, उपस्थिति और तौर तरीकों से खेल को समृद्ध किया है और उदीयमान क्रिकेटरों के लिए रॉल मॉडल बने रहोंगे। आपको संन्यास के बाद की खुशहाल जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।
Many congratulations @ABdeVilliers17 on a glorious Cricket career. You enriched the game with your ability, presence and mannerisms and will continue to be a role-model for aspiring cricketers. Wish you a very happy post-retirement life.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) May 23, 2018वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने डिविलियर्स को उनके शानदार कॅरियर के लिए बधाई देते उनके बारे में कहा है कि उनके जाने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर में खालीपन हो जाएगा। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा है कि,; बधाई हो डिविलियर्स, दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर को शानदार कॅरियर के लिए बधाई। आपके बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर में खालीपन पैदा हो जाएगा, लेकिन आप दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों में लोकप्रिय बने रहोगे।
Congratulations @ABdeVilliers17 , the most loved cricketer in the world, on a wonderful career. International cricket will be poorer without you, but you will continue to be celebrated by cricket fans around the world pic.twitter.com/uA7CBlYE9F
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 23, 2018वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी डिविलियर्स के शॉट्स की तारीफ करते हुए उन्हे एक महान खिलाड़ी बताया है। शाहिद आफरीदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ;चैम्पियन बल्लेबाज। मैंने आपकी बल्लेबाजी का बड़ा लुत्फ उठाया है, विशेषकर तेज गेंदबाजों पर आपके स्वीप शॉट का। हमेशा आपकी अपार प्रतिभा का सम्मान किया है, क्रिकेट के महान खिलाड़ी। आप खुश रहे।
Champion batsman! I always enjoyed seeing you bat, the innovations that you brought to the game were a joy to watch esp the sweep shot off fast bowlers. Always respected your enormous talent, a true great of cricket. Stay Blessed. https://t.co/topeiKuLif
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) May 23, 2018