Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में हुई इन भारतीय खिलाड़ियों की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क:23 जून को नीदरलैंड्स में शुरू होने वाली चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में बहुत बड़ा फेरबदल हुआ है। इस ट्रॉफी के लिए चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों की जगह पुराने अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में वापस लिया गया है। चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

कॉमनवेल्थ में युवाओं को मौका दिया गया था लेकिन युवाओं ने चयनकर्ताओं को निराश किया था। इसी कारण चयनकर्ताओं पुराने अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और रमनदीप सिंह को टीम में चुना है।

इस टीम की कमान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के हाथों में होगी तो इसके अलावा टीम में सरदार सिंह, मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, विवेक सागर प्रसाद ,रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह और सुमित कुमार होंगे।



Herald