Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान को बधाई देने के लिए साथ खिलाड़ी ने शेयर की ऐसी तस्वीर जिसकी प्रसंशा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे भारतीय खिलाड़ी

11वें सीजन के आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कल, यानि 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने तीनों ही स्तर में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रनों से मात दे दी.

फाइनल का टिकट दिलाने में इस खिलाड़ी ने निभाया अहम रोल

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जिस खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शऩ दिखाया। वे राशिद खान रहे। उन्होंने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी के दम पर विपक्षी टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया बल्कि बल्ले से भी जमकर रन बरसाए। उनकी इस शानदार खेल के प्रदर्शन की बदौलत राशिद खान को मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इस अफगानी खिलाड़ी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

हैदराबाद टीम के जीत के हीरो रहे राशिद खान के प्रदर्शन पर सोशल यूजरों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। इसमें आम लोगों से लेकर कई दिग्गज हस्तियां शामिल है।

इसी बीच अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी करीम सदीक ने भी अपने साथी खिलाड़ी और मौजूदा समय मे ंसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी राशिद खान को लेकर ट्वीट किया ,जिसमें उन्होने राशिद खान के प्रदर्शऩ की जमकर प्रंशसा की। हालांकि उनके द्वारा राशिद खान के प्रदर्शन को लेकर की गयी प्रतिक्रिया से कहीं ज्यादा एक तस्वीर सोशल यूजरों के कौतूहल का कारण बन गयी। इस तस्वीर में अफगानी खिलाड़ी करीम सदीक अन्य लोगो के साथ खुले आसमान के नीचे जमीन पर बैठे हैं। इस तस्वीर को लोगों द्वारा अच्छा खासा पंसद किया जा रहा है।

राशिद के अलावा इस भारतीय खिलाड़ी ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही क्रिकेटर करीम सदीक ने राशिद खान की तारीफ करते हुए यह तस्वीर शेयर की, लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। इसी में राशिद खान के अलावा इरफान पठान भी रहे।

 

इरफान पठान ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘यह वास्तव में गजब का दृश्य है।’

The post राशिद खान को बधाई देने के लिए साथ खिलाड़ी ने शेयर की ऐसी तस्वीर जिसकी प्रसंशा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.