Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिचेल मैक्लेंघन और ल्यूक रोंकी भी शामिल हुए इस विश्व इलेवन टीम में

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ल्यूक रोंकी और मिशेल मैकक्लेनाघन ने 31 मई को होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शामिल होने के लिए अपनी पुष्टि दे दी है इनके अलावा भारतीय टीम के सितारे दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या भी इस मैच में खेलते नजर आएंगे इस मैच को पिछले साल आये तूफान कैरेबियाई स्टेडियम के लिए धन जुटाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।

विश्व इलेवन के कप्तान मॉर्गन ने कहा कि "मेरे लिए ऐसे पक्ष का नेतृत्व करना एक महान सम्मान है जिसमें कई राष्ट्रों के महँ खिलाडी शामिल है और मैं मैदान में आने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं, जो कि एक मनोरंजक प्रतियोगिता होने का वादा करता है।"यह एक शानदार भावना है कि हम सभी एक अच्छे कारण के लिए एक साथ मिलकर खेलेंगे। क्रिकेट बिरादरी को बहुत गर्व होना चाहिए कि मैच से कमाए गए धन को कैरिबियन धरती पर स्टेडियम के पुनर्निर्माण पर व्यय किया जायेगा।

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान ओएन मॉर्गन की अगुआई वाली इस टीम में हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक (भारत), शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक (पाकिस्तान), शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल ( बांग्लादेश), थिसारा परेरा (श्रीलंका) और रशीद खान (अफगानिस्तान)।

विश्व इलेवन टीम: मॉर्गन (कप्तान, इंग्लैंड), दिनेश कार्तिक (भारत), मिशेल मैकक्लेनघन (न्यूजीलैंड), हार्दिक पंड्या (भारत), थिसारा परेरा (श्रीलंका), रशीद खान (अफगानिस्तान), ल्यूक रोंकी (न्यूजीलैंड) , शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), शोएब मलिक (पाकिस्तान), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), तमीम इकबाल (बांग्लादेश)।