Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने सचिन, पोंटिंग या कालिस नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया अपना फेवरेट बैट्समैन

विश्व क्रिकेट में कई नामी खिलाड़ी हुए हैं। खासकर विश्व क्रिकेट में साल 1990 के समय में एक के बाद एक कई महान खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आगाज किया और क्रिकेट जगत में अपनी एक खास छाप छोड़ी। इन खिलाड़ियों में बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग और गैरी कर्स्टन जैसे बल्लेबाजों ने अपना कमाल क्रिकेट की दुनिया में दिखाया।

गैरी कृर्स्टन ने 11 साल तक गेंदबाजों का किया अपना प्रभुत्व स्थापित

इन नामी खिलाड़ियों के बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे गैरी कर्स्टन ने अपना प्रभुत्व स्थापित किया। गैरी कर्स्टन तो दक्षिण अफ्रीका के ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। गैरी कर्स्टन ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू साल 1993 में किया जिसके बाद वो 11 साल के लंबे करियर तक गेंदबाजों पर भारी रहे।

गैरी का टेस्ट और वनडे में रहा है शानदार करियर

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में से एक रहे गैरी कर्स्टन ने साल 2004 तक गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी के कई शानदार कारनामें किए।

गैरी ने 101 टेस्ट मैचों में 45.27 की औसत से 7289 रन बनाए, तो वहीं वनडे क्रिकेट में भी गैरी का बल्ला जमकर बोला हैं और उन्होंने 185 वनडे मैचों में 41 की शानदार औसत से 6798 रन बनाए।

गैरी ने मैक्ग्राथ को अपना पसंदीदा गेंदबाज तो ब्रायन लारा को बताया पसंदीदा बल्लेबाज

गैरी कर्स्टन ने इस दौरान बड़े से बड़े गेंदबाजों का सामना किया। और उस समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। इस दौरान गैरी कर्स्टन ने अपने सबसे अच्छे गेंदबाज और साथ ही बल्लेबाज के बारे में बताया।

गैरी कर्स्टन ने अपने बेस्ट बॉलर और बेट्समैन को लेकर कहा कि

“ग्लेन मैक्ग्राथ सबसे अच्छे गेंदबाज थे जिनका मैंने सामना किया और मेरे पसंदीदा बल्लेबाज ब्रायन लारा थे।”

भारत के कई लीजेंड खिलाड़ियों के साथ किया है काम

गैरी कृर्स्टन भारतीय टीम के कोच रहे हैं और उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत ने विश्वकप 2011 का खिताब जीतने के साथ ही टेस्ट में पहली बार नंबर वन का ताज हासिल किया था।

गैरी ने अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि वहां पर कई ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके खिलाफ खेलना मुझे अच्छा लगा और बाद में मैंने इनके साथ काम किया, जिसमें सचिन, राहुल, वीवीएस लक्ष्मण, जहीर खान और युवराज सिंह थे ये सभी इस खेल के लीजेंड हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने सचिन, पोंटिंग या कालिस नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया अपना फेवरेट बैट्समैन appeared first on SportzWiki Hindi.