क्रिकेट के खेल में टेस्ट क्रिकेट को सबसे वास्तविक क्रिकेट माना जाता है। कहा जाता है कि टेस्ट क्रिकेट में ही एक खिलाड़ी की वास्तविक पहचान होती है। टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बड़ा ही पुराना है। टेस्ट क्रिकेट का चलन करीब 140 सालों से चला आ रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट के इस अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व को बचाने के लिए आईसीसी ने खेला डे-नाइट टेस्ट कार्ड
टेस्ट क्रिकेट से लगातार दर्शक दूर होते जा रहे हैं। और टी-20 क्रिकेट के बढ़ते चलन के बीच दर्शकों का टेस्ट क्रिकेट से रूझान कम होता जा रहा है। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व को बचाने के लिए गहन चिंतन किया, जिसके बाद 3 साल पहले डे नाइट टेस्ट क्रिकेट को चलन को शुरू कर दिया। आईसीसी का टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए डे नाइट टेस्ट मास्टर स्ट्रोक कहा जा सकता है।

भारत डे नाइट टेस्ट से लगातार कर रहा है इनकार
अब तक विश्व क्रिकेट की सभी मुख्य टीमों ने कम से कम एक डे नाइट टेस्ट मैच खेल कर इसके अनुभव को हासिल कर लिया है लेकिन वहीं विश्व क्रिकेट का पावर हाउस बनने के रास्ते पर चल रही भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी डे नाइट टेस्ट मैच खेलने का इंतजार है। भारतीय टीम को लगातार डे नाइट टेस्ट का प्रपोजल मिल रहा है लेकिन वो लगातार इनकार करता आ रहा है।

मार्क वॉ ने भारत के डे नाइट टेस्ट नहीं खेलने को लेकर दिया स्वार्थी करार
इस साल के अंत में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है और इस दौरे पर एक टेस्ट मैच को डे नाइट कराने का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को प्रपोजल तो दिया, लेकिन बीसीसीआई ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्ग्ज क्रिकेटर मार्क वॉ ने बीसीसीआई के डे नाइट टेस्ट से इनकार को लेकर भारत को स्वार्थी करार दिया है।

टेस्ट क्रिकेट को बचाने की जरूरत
मार्क वॉ ने इसको लेकर कहा कि
“ये भारत के दृष्टिकोण से थोड़ा स्वार्थी है, क्योंकि अभी हमें टेस्ट क्रिकेट को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। कुछ देशों में डे नाइट टेस्ट क्रिकेट हो रहा है, जिससे कि टेस्ट क्रिकेट एक बार फिर से अपने उसी स्थान पर लौट आए जहां उसे होना चाहिए। ये वास्तव में केवल ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड है जहां पर टेस्ट क्रिकेट जीवित और अच्छी तरह से चल रहा है मेरे लिए ये चिंता का विषय है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत के डे नाईट टेस्ट खेलने से मना करने पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वां ने किया भारत के लिए अपशब्दों का प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.