आईपीएल के इतिहास के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपने दो साल के प्रतिबंध को पूरा करने के बाद एक बार फिर से वापसी की है। राजस्थान रॉयल्स ने वापसी को यादगार बनाने के लिए कई दिग्गजों को बड़ी रकम देकर नीलामी में अपना हिस्सा बनाया। राजस्थान रॉयल्स को इन बड़े दिग्गज खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें थी।

बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने बनाया अपना हिस्सा, रहे पूरी तरह नाकाम
इन्ही स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स… बेन स्टोक्स की पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा। स्टोक्स से अपने रकम के मुताबिक उम्मीद तो थी, लेकिन वो अब तक तो अपनी राशि को साबित करने में पूरी तरह से नाकम रहे हैं।

राजस्थान को आज केकेआर के खिलाफ खेलना है करो या मरो का मुकाबला
बेन स्टोक्स ने इस सीजन में अब तक पूरी तरहसे निराश किया है और इसकी एवज में राजस्थान रॉयल्स के लिए फिलहार करो या मरो की स्थिति हो गई है। राजस्थान रॉयल्स को आज कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में कोलकाता नाइट राईडर्स का सामना करना है। इस मैच में जीतने वाली टीम टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखेगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर संभवतय खत्म हो जाएगा।

बेन स्टोक्स ने अपनी टीम की प्ले ऑफ की जतायी उम्मीद
बेन स्टोक्स पर केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच पर नजरें जरूर रहेंगी। भले ही स्टोक्स अच्छा प्रदर्शन अब तक तो नहीं कर सके हैं लेकिन उम्मीद अभी भी उनसे बनी हुई है। बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स की टीम के वातावरण और टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।

अपने प्रदर्शन को लेकर भी जताया अफसोस
बेन स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियो के साथ फील्डिंग का अभ्यास करते हुए फोटो डाली और लिखा कि
“इस फ्रेंचाइजी में अद्भुत लोगों का कितना गुच्छा है। व्यक्तिगत रूप से तो निराश हूं, लेकिन मुझे जो कुछ देना है वो केवल इतना नहीं था। उम्मीद है कि हम आज रात हम इस लाइन में जा सकते हैं और प्लेऑफ के माध्यम से बना सकते हैं, इन लड़को को देखकर सीजन के अंत में ट्रॉफी उठाते हुए देखना है। हर कोई इसके लिए मेहनत कर रहा है और इसका हकदार भी है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post स्वदेश लौटने से पहले भावुक हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.