KKR समेत ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। क्रिस लिन को कंधे में परेशानी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम से आगामी जिम्बावे दौरे के लिए बाहर कर दिया गया है।

क्रिस का कहना है, कि वे अपनी फिटनेस में कुछ गिरावट महसूस कर रहे हैं। उन्हें बल्लेबाजी करने में खासी दिक्कत नहीं हो रही। लेकिन क्षेत्र-रक्षण में जरुर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें, कि क्रिस आईपीएल 2018 में अब तक, KKR के लिए दूसरे सबसे सफ़ल बल्लेबाज रहे हैं। क्रिस ने अब तक खेले 10 मैचों में 30 से ज्यादा की औसत से 277 रन बनाए हैं। KKR अभी पॉइंट्स टेबल में 4 स्थान पर है और प्ले-ऑफ़ में जगह को लेकर 5वें स्थान पर मौजूद मुंबई इन्डियंस से प्रतिद्वंद्विता का सामना कर रही है।

मुंबई इन्डियंस के संबंध में लिन ने कहा, कि मुंबई का रिकॉर्ड हमारे खिलाफ़ अच्छा रहा है। KKR के खिलाफ़ खेले कुल 21 आईपीएल मैचों में से 17 में मुंबई ने बाज़ी मारी है। यह एक शर्मनाक रिकॉर्ड है। हमें उनके बोलिंग लाइन-अप का तोड़ निकलना होगा। तभी इस में कुछ सुधार की संभावना बचती है।

यह हमारे लिए एक नॉक-आउट मैच की तरह होने वाला है। जो जीतेगा, उसके लिए प्ले-ऑफ़ में पहुँचने की संभावनाएं बढ़ जाएँगी। मुंबई के खिलाफ मैच जीतने की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा, ”एकजुट होना हमारी टीम का मजबूत पक्ष रहा है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों से वाकिफ़ होने की ज़रूरत है।”
आलराउंडर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को लेकर वे चिंतित हैं। मुंबई इन्डियंस के सबसे सफ़ल गेंदबाज़ वही रहे हैं। 9 मैचों में 14 विकेट साथ वे पर्पल कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं।

ज्ञात हो, कि पिछले तीन मैचों में हार्दिक पांड्या 6 विकेट चटका चुके हैं। जो KKR के लिए भी घातक साबित हो सकता है। बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले लिन का बल्ला, छक्कों के मामले में अभी तक शांत ही रहा है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार क्रिस लिन को 1-2 मैचों तक आराम की ज़रूरत है।
क्रिस के कंधे की चोट KKR को प्ले-ऑफ़ से बाहर करवा सकती है। क्योंकि मिडिल आर्डर में रोबिन उथप्पा भी बड़े स्कोर करने में नाकाम रहे हैं। इससे कप्तान, दिनेश कार्तिक के कन्धों पर दबाव बढ़ रहा है।
The post केकेआर समर्थकों के लिए आई बुरी खबर, टीम का सबसे अहम खिलाड़ी हो सकता है बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.