भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पूरे क्रिकेट जगत में हजारों प्रशंसक हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया है और ऐसे में प्रशंसक उन पर जान तक छिड़कते नजर आ जाते हैं। धोनी चाहे जहां कहीं चले जाए वहां पर एम एस धोनी के एक दीदार को लेकर प्रशंसकों का हुजुम उमड़ पड़ता है।

एमएस धोनी एकदिवसीय दौरे के लिए सुबह 9 बजे पहुंचे बांसवाड़ा
कुछ उसी तरह की स्थिति राजस्थान के गुजरात सीमा पर सटे बांसवाड़ा जिले में देखने को मिला। बुधवार को महेन्द्र सिंह धोनी अपने एकदिवसीय दौरे के लिए बांसवाड़ा पहुंचे। यहां पर महेन्द्र सिंह धोनी सुबह 9 बजे अपने विशेष विमान से शहर से 11 किमी दूर तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे।


इंडिया सीमेंट की फेक्ट्री का किया निरिक्षण
महेन्द्र सिंह धोनी तलवाड़ा हवाई पट्टी से होते हुए सीधे तलवाड़ा से 7 किमी आगे वजवाना गांव में स्थित इंडिया सीमेंट की फेक्ट्री पर पहुंचे। त्रिनेत्र के नाम से इंडिया सीमेंट की इस फैक्ट्री में महेन्द्र सिंह धोनी ने करीब 6 घंटों से भी ज्यादा समय गुजारा। इस दौरान धोनी ने फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के साथ सीमेंट फैक्ट्री का निरिक्षण किया। और साथ सीमेंट फैक्ट्री में मौजूद कई अधिकारियों से भी मिले।


धोनी के दीदार के लिए प्रशंसकों का हुजुम उमड़ा
धोनी को बांसवाड़ा पुलिस ने सुबह से ही जबरदस्त सुरक्षा देते हुए फैक्ट्री तक पहुंचाया। क्रिकेट प्रशंसकों को धीरे-धीरे धोनी के अपने शहर में आने की खबर का पता चलते ही फैक्ट्री के बाहर 11 बजे से इकठ्ठा होने लगे। क्रिकेट प्रशंसक धोनी के एक अदद दीदार के लिए इस जबरदस्त गर्मी को सहन करते हुए भी कई घंटे वहां पर डटे रहे।

सीएसके की टीम के साथ मैच के लिए आए हुए हैं जयपुर
आखिर धोनी शाम 4.30 बजे फेक्ट्री से होते हुए सीधा तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचे और वहां पर हजारों की संख्या में इकठ्ठे हुए अपने प्रशंसकों को अभिवादन कर अपने विशेष विमान में चढ़ गए जहां से वो आज रात तक जयपुर पहुंच जाएंगे। आपको बता दें, कि धोनी जयपुर अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आए हुए हैं और उन्हें शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले धोनी पहुंचे इस खास जगह, धोनी को देखने उमड़ा प्रशंसकों का हुजूम appeared first on SportzWiki Hindi.