Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने विराट, ऋतिक और साइना नेहवाल को किया चैलेंज ..

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को खुला चैलेंज किया है. दरअसल, कभी खुद खिलाड़ी रहे राठौड़ ने लोगों को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक नया प्रयोग किया है.

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर राठौड़ ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं. वीडियो में वह दफ्तर में ही पुश अप्स करते हुए दिखते हैं. राठौड़ ने इस मुहिम को ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ का नाम दिया है.

यह भी पढ़ें :

पहली बार दिखा सानिया मिर्जा का बेबी बंप, जानिए कैसे खुद को फिट रख रही हैं ..

केंद्रीय मंत्री ने इसी वीडियो में स्टार शटलर साइना नेहवाल, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को टैग कर चैलेंज किया. अब राठौड़ की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है. पिछले साल ही खेल मंत्री बने राठौड़ ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा से प्रभावित होने की बात कही है.

लोग न सिर्फ सोशल मीडिया पर राठौड़ की मुहिम की सराहना कर रहे हैं बल्कि व्यायाम करते खुद की फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं. एथेंस ओलंपिक खेल के सिल्वर मेडलिस्ट रहे राज्यवर्धन की इस अद्भुत मुहिम जल्द ही आमलोगों के बीच भी वायरल होने की उम्मीद है.

देखें वीडियो :

The post खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने विराट, ऋतिक और साइना नेहवाल को किया चैलेंज .. appeared first on Live Cities.