Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या घरेलू मैदान पर सनराईजर्स का सूर्य अस्त कर पाएगी दिल्ली की सेना

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 42वां मुकाबला गुरुवार को सीजन में शीर्ष पर चल सनराइजर्स हैदराबाद और सबसे निचले पायदान पर मौजदू दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली डेयर डेविल्स के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने इस मैच को ऐसी टीम के खिलाफ जीतने की चुनौती होगी जिसके गेंदबाजों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और लो स्कोर मैच में भी अपनी टीम को जीत दिलाई है। वहीं दिल्ली के सामने आज करो या मरो का मुकाबला होगा।

अगर दिल्ली की टीम आज का मैच हार जाती है तो उसका आईपीएल से बाहर होना करीब-करीब तक हो जाएगा। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि सनराइजर्स के खिलाफ उसे अपने ही घरेलू मैदान फिरोकाशाह कोटला में सामना करना होगा। कप्तान श्रेयर इस मैच में अपने हॉम कंडिशन का फायदा उठाते हुए इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं टीम के गेंंदबाज भी इस कामयाबी में कप्तान का पूरा साथ निभा रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कोल और संदीप शर्मा की जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो वहीं स्पीन गेंदबाजों में शाकिब और राशिद खान अपनी फिरकी पर विपक्षी खिलाडिय़ों का जमकर नचा रहे हैं।

बात करे पॉइंट टेबल की तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 10 मैच खेले है जिसमें टीम को आठ मैचों में जीत मिली है और पॉइंट टेबल पर वह 16 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। सनराइजर्स का प्लेऑफ खेलना लगभग तय है। दिल्ली के खिलाफ मैच में हैदराबाद का लक्ष्य अपने विजयी क्रम को बरकरार रखने का रहेगा ताकि वह लीग मैचों की समाप्ति पर तालिका में शीर्ष पर बनी रहे। वहीं पॉइंट टेबल पर सबसे फिसड्डी चल रही दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरूआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही और टीम लगातार निराशाजनम प्रदर्शन कर रही है। पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खराब रहा जिसके कारण उन्हे टीम की कप्तानी छोडऩी पड़ी थी।

वहीं गंभीर के बाद टीम की कप्तानी श्रेयर अय्यर के हाथों में सौंपी गई थी। अय्यर ने इस सीजन में अपनी कप्तानी में खेल गए पहले ही मैच में न सिर्फ अहम पारी खेली बल्कि टीम को जीत भी दिलवाई। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद अब टीम का भाग्य बदलने वाला है। लेकिन इसके बाद के मैचों में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दिल्ली की टीम ने 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत पाई है। दिल्ली के खाते में छह अंक हैं और वह आठवें तथा अंतिम स्थान पर मौजूद है। दिल्ली को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों का चिराग जलाये रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा और ये ही नहीं अगर दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अगर बनाए रखनी है तो उसे आज का ही नहीं बल्कि इसके बाद बचे तीनों मैच भी जीतने होंगे और दूसरी टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी।