
जयपुर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कल अपने घरेलू मैदान में खेले गए मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस को हारकर टूर्नामेंट में अपने आपको जीवित रखा। बैंगलोर की टीम की यह 8 मैचों में तीसरी जीत थी।
बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना पाई और आरसीबी ने इस मैच को 14 रनों से अपने नाम कर लिया । इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।
उन्होंने अंतिम ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों को रन से बनाने से रोका । मैच के बाद विराट कोहली ने प्रेजेंटेसन सेरामनी पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा ” हमें इस जीत की बहुत जरुरत थी और पूरी टीम को इस प्रदर्शन की उम्मीद की भी थी।
हमने गेंदबाजों को अपने हिसाबा से गेंद डालने के लिए कहा और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मेरे हिसाब से जेपी डुमिनी ने जिस ओवर में मनन वोहरा ने बल्लेबाजी की उसने मैच का रुख हमारी तरफ दिया वो ही टर्निंग प्वाइंट था। इस मैच से हमें काफी आत्मविश्वास मिला और हम चाहेंगे कि इसी लय को आने वाले मैचों में भी जारी रख पाएं।
The post मैच के बाद कोहली ने बताया टर्निंग प्वाइंट, इस वजह से मुंबई के खिलाफ जीत पाए appeared first on समाचार नामा.




