क्रिकेट की दुनिया में जब भी दिग्गज खिलाड़ियों की बात होती है तब उसमें एक नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी शामिल होता है. वह जितने शानदार खिलाड़ी हैं उतने ही शानदार कप्तान भी हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में कई बार भारत को जीत दिलाई है.
कहते हैं न व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए उसका दिल बच्चो जैसा ही रहता है. ऐसा ही कुछ साबित कर रहा विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो. यह वीडियो काफी मजेदार है. इस विडियो में नजर आ रहा है कि एक शानदार क्रिकेटर, फूटबाल खेलने में अपनी प्रतिभा का कैसे प्रदर्शन कर रहा हैं.
वायरल हुआ कोहली का विडियो

कोहली एक सीमेंट वाली सतह पर फूटबाल के साथ मौजूद हैं. वह उस फूटबाल को आसानी से किक करना चाहते थे. लेकिन उनकी प्लानिंग कामयाब नहीं हो पाई. फूटबाल को किक करने के चक्कार में वह खुद ही जमीन पर गिर गए. उसी के साथ ही जोर-जोर से हंसने लगे. इससे साफ़ समझ आ रहा है कि उन्हें कोई भी चोट नहीं लगी है.
घर की खिड़कियो के तोड़ते थे कांच

विराट कोहली अपनी कालोनी के घरों की खिड़कियो के कांच तोड़ देते थे. जिसकी वजह से उन्हें काफी डांट सुननी पड़ती थी. दिल्ली के इस क्रिकेटर को शुरू से बल्लेबाजी करना बहुत पसंद था. विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए बाहर निकलना पसंद करते थे और वह गेंद को लंबे और उच्च गति से मारना पसंद करते थे.
कोहली ने लाइव चैट के दौरान कहा,
“जब मैं खेल रहा था, तो मेरे मोहल्ले में एक कंसल आंटी थी, जो मुझे देखकर पागल हो जाती थी. मैं हर समय उनकी खिड़कियां तोड़ता था. गेंद को बल्ले से मारता था. उनका ग्लास इतना नाजुक था कि आसानी से टूट जाता था.”
घर के होते थे नाजुक कांच

कोहली ने आगे कहा,
“ऐसा इसलिए था क्योंकि जिस लेन में हम क्रिकेट खेलते थे, उनका घर ठीक उसी स्थान पर था, जहां हम बल्लेबाजी करते थे. इसलिए हर बार, हम जब तेज गति से गेंद मारते थे, तो उनके खिड़कियो के कांच टूट जाते थे. मैं यह सोच कर परेशान हो गया था कि उनका शीशा इतना नाजुक क्यों था. वे इसे मजबूत क्यों नहीं बना सकते थे, ताकि हम शांति से खेल सकें? वह काफी अच्छा और मजेदार समय था.”
The post वीडियो: फूटबाल को किक करने के चक्कर में जमीन पर गिरे विराट कोहली फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.

. @virat.kohli you are still a kid by heart ! 
. #viratkohli”