Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय जूडो खिलाडिय़ों ने एशियाई कैडेट और जूनियर चैम्पियनशिप में नौ पदक जीते

नई दिल्ली
भारतीय जूडो खिलाडिय़ों ने 12 वीं एशियाई कैडेट और 19 वीं एशियाई जूनियर जूडो चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण , दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। रोहिनी संभाजी मोहिते ( 40 किलो ) और तबाबी देवी थंजम ( 44 किलो ) ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीते जबकि पिंकी बलहारा ( 52 किलो ) ने पीला तमगा हासिल किया।

यह टूर्नामेंट लेबनान में 10 से 13 मई तक खेला गया था। शिवा कुमार ( 55 किलो ) और मोहसिन गुलाब अली ( 60 किलो ) को रजत पदक मिले जबकि कृष्णा फौजदार ( 44 किलो ) , तूलिका मान ( 78 किलो ), हर्षदीप सिंह बरार ( 81 किलो ) ने जूनियर वर्ग में और हरीश ( 50 किलो ) ने कैडेट वर्ग में कांस्य पदक हासिल किये।