Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं भारत के लोगो से बहुत प्यार करता हूँ : एबी डीविल्लियर्स

खेल डेस्क। विराट कोहली और एबी डीविल्लियर्स एक दूसरे का पूर्ण रूप से सम्मान करते है। इन दोनों खिलाड़ियों को अपने अपने देश सबसे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में जाना जाता है और इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल काफी अच्छा है।

विराट ने मैच के बाद डीविल्लियर्स के शानदार कैच के बारे में कहा कि "वह स्पाइडरमैन सामान ही था। आप सामान्य इंसानों में इस तरह की फुर्ती नहीं देखते है। मैंने सोचा कि शॉट छः रन के लिए जा रहा है लेकिन एबी के शानदार कैच ने इसे खींच लिया, फिर कूद और फिर संतुलन। मेरा मतलब है कि वह मैच में अजीब चीजें भी कर सकता है।

34 वर्षीय दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज को भारत में सम्मानित किया जाता है। डीविलियर्स भारत में सबसे चाहने वाले बल्लेबाजों में से एक है आईपीएल में डी विल्लियर्स ने शानदार बल्लेबाजी के कारण कई मैच आरसीबी को जितवाए है आरसीबी ने कल खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मैच में 14 रन से हराया था।

डीविलियर्स ने अभी तक 140 आईपीएल मैचों में तीन शतक और 27 अर्धशतक समेत 3900 रन बनाए हैं। एबी ने भारतीयों के लिए कहा कि "मैं यहां एक ही समय में थोड़ा पागल और नम्र हो गया था। मैं नहीं जानता कि यह सब कैसे हुआ "लेकिन मुझे यहां आने से प्यार है, मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूं। मैं यहां क्रिकेट खेलना पसंद करता हूँ।