Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौसम रिपोर्ट: कोलकाता में खेले जाने वाले मैच के दौरान जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल,क्या हो पाएगा पूरा मैच?

ईडन गार्डेन में आज बेहद रोमांचक मुकाबला होना है जिसमे कोलकाता नाईटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैदाने जंग होनी है. दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं और टॉप 4 में बनी हुई हैं. कोलकाता जहां अंकतालिका में नंबर 3 पर है तो वहीं राजस्थान नंबर 4 पर है और देखना दिलचस्प होगा की आज के मैच में परिणाम किसकी ओर जाते हैं.

अगर बात करें आज ईडन गार्डन मैदान में मौसम की तो आज के मैच में जो गेंदबाजी करेगा वही बाजी मारता नजर आएगा. जी हां यह कैसे होने वाला है वो हम आपको बताते हैं.

Weather Report of Eden garden today's match

आईपीएल में इन दिनों सभी फ्रेंचाईज प्ले ऑफ़ में जगह बनाने की जद्दोहद में लगी हुई है जिसके लिए टीम मैदान में धमाल मचाने को तैयार हैं. गौरतलब है कि, कोलकाता नाईटराइडर्स अभी टॉप 3 में शामिल है और उनके सभी खिलाड़ी काफी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. तो वहीं विरोधी टीम राजस्थान रॉयल्स भी पिछले कुछ मैचों से लगातार जीत दर्ज कर चौथे नंबर पर आ गई है और ऐसे में आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने जा रहा है. तो वहीं आज मुकाबला ईडन गार्डन में होना है जहां का मौसम सामान है और बारिश के हलके अनुमान लग रहे हैं.

Weather Report of Eden garden today's match

हालांकि ईडन गार्डन में अभी के मौसम में धूप काफी तेज है लेकिन मुकाबले के वक्त तक मौसम में थोड़ा ठंडक बन जाएगी, हालांकि ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन आपको बता दें की अभी के फोरकास्ट के मुताबिक़ बारिश के कुछ आसार लग रहे हैं और अगर ऐसा होता है तो यह पहले बल्लेबाजी करने वाले को नुक्सान होगा.

Weather Report of Eden garden today's match

जैसा की अभी तक मौसम हैं उसके मुताबिक़ शाम 8 बजे के आसपास बारिश हो सकती है तो ऐसा होने पर गेंदबाजी करने वाली टीम के साथ मैच के परिणाम जाने के आसार हैं. कोलकाता नाईटराइडर्स अगर आज का मैच जीतती है तो वह प्ले ऑफ़ में जाने के लिए बढ़त हासिल कर लेगी.

The post मौसम रिपोर्ट: कोलकाता में खेले जाने वाले मैच के दौरान जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल,क्या हो पाएगा पूरा मैच? appeared first on SportzWiki Hindi.