Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप शुरू होने से पहले हार मान गए मेस्सी, बोले- हम खिताब के दावेदार नहीं

ब्यूनसआयर्स
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी फीफा विश्व के शुरू होने से पहले ही हार मान गए हैं। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नहीं है। 

मेस्सी ने अपने देशवासियों से फीफा विश्व कप की उम्मीदों को लेकर वास्तविकता में जीने की अपील करते हुए कहा कि रूस का दौरा करने वाली अन्य टीमें भी बेहतर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों को यह जानने की जरूरत है कि हम खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में रूस नहीं जा रहे हैं लेकिन हमारे पास अच्छे खिलाडिय़ों को समूह है और हम तैयार हैं। ’’           

मेस्सी से पूछा गया कि क्या अर्जेंटीना विश्व कप जीत सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे ऐसा विश्वास है। मुझे इस टीम पर भरोसा है आैर वह खिताब जीत सकती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हम यह संदेश नहीं भेज सकते कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं क्योंकि यह सच नहीं है। कुछ टीमें हमसे बेहतर हैं। ’’

32 टीमें ले रही हैं भाग
फीफा विश्व कप की शुरूआत 14 जून से होने वाली है, जिसमें कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों आैर लोगो जारी कर दिए गए हैं। यह 21वां टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। 2014 में जर्मनी ने अर्जेटीना को 1-0 से हराकर चाैथी बार खिताब पर कब्जा जमाया था।