Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने तोड़ा उथप्पा का यह रिकॉर्ड और पंत को मिले ये अवॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क:चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में हराकर चेन्नई ने तिसरी बार ये खिताब अपने नाम करने के साथ ही आईपीएल का भी समापन्न हो गया है।विलियमसन ने इस सीजन के 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाकर इस सीेजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार दिया गया है। पंत ने इस सत्र में 14 मैचों में 684 रन बनाए है।

चेन्नई के कप्तान धोनी ने फाइनल मुकाबले में सनराजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को स्टम्पस आउट कर रॉबिन उथप्पा के आईपीएल में सर्वाधिक स्टम्पस करने के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रॉबिन उथप्पा के नाम 32 खिलाडिय़ों को स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड था जो कल के फाइनल मैच में विलियमसन को स्टंप करके धोनी ने 33वां शिकार करके उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



Herald