Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी पत्नी और बेटी को लेकर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे हरभजन सिंह

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करने अजमेर शरीफ पहुंचे। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी। 

हरभजन सिंह अपनी बेटी हिनाया हीर को गोद में लिए हुए थे। दोपहर बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा दरगाह पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। पुलिस के सुरक्षा घेरे में वे दरगाह जियारत को पहुंचे। खादिम सैयद अताउर रहमान चिश्ती ने जियारत कराई। सैयद फहीम चिश्ती ने दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। वे दोनों कुछ देर दरगाह में रहे। फिर बाद में कादिर ने बताया कि हरभजन सिंह दरगाह में कुछ समय रूकना चाहते थे लेकिन अपनी ओर आ रही भीड में अपनी बेटी को परेशान होते हुए देखकर वे तुरंत वहां से रवाना हो गए।