Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस करेगी प्लेऑफ क्वालिफाई, कप्तान रोहित ने फैन्स को दिलाया पूरा भरोसा

आईपीएल 2018 के सीजन में एक टीम ने तो प्लेऑफ में अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर ली है। जिसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले 16 अंक हासिल करके प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

चेन्नई भी एक मैच जीतने के साथ क्वालिफाई कर जाएगी वहीं पंजाब की टीम भी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की कगार में है। दिल्ली, राजस्थान और बैंगलोर की टीम इस सीजन से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता की टीम को भी क्वालिफाई करने के लिए 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल करनी होगी।

रोहित का खुद पर पूरा भरोसा

वहीं मुंबई की टीम के लिए एक बढिया संस्पेंस पैदा हो गया है। मुंबई की टीम को क्वालिफाई करने के लिए पिछले दो मैचों से सभी मैच नॉक आउट वाले हैं। अच्छी बात यह है कि मुंबई की टीम पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। अब उन्होंने 4 में से चारों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। अगर वो ऐसा करते हैं तो उन्हें प्लेऑफ में जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। मुंबई की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पहले भी ऐसा कर चुकी है।

इस बार भी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को ऐसा करने का खुद पर पूरा भरोसा है। लगातार दो नॉक आउट मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि,

“हम इस टूर्नामेंट को भी पहले की तरह ही काफी खास बनाना चाहते हैं.”

तीन बार आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि,

“हमारे पास अनुभव और युवाओं का एक अच्छा मिश्रण है। मुझे लगता है कि अनुभव और उर्जा के साथ हमारे पास एक अच्छा कॉम्बिनेशन का है और हम इस सीरीज में आगे अच्छा करेंगे.”

Related image

ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज पेट कमिंग्स की इंजरी के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि, 

“उनकी इंजरी हमारे लिए काफी दुर्भाग्यावश है.”

आगे के मैचों के लिए टीम कॉम्बिनेशन के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि,

“आपके टीम के लिए जो भी बेस्ट हो वो करना और अपने प्लेयिंग इलेवन का अच्छी तरीके से उपयोग करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य रहेगा. ऐसा कई बार होता है जब आप अपनी प्लेयिंग इलेवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं ले पाते हैं। लिहाजा मेरा फोकस इसी पर रहेगा.”

तीन बार दोहरा शतक मारने वाले खिलाड़ी

 

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक और सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। इसी वजह से उन्हें दुनिया के कई लोग सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानते हैं लेकिन रोहित शर्मा ऐसा नहीं मानते हैं।

उनका कहना है कि,

“वो इस टैग के प्रशंसक नहीं है, वो अपने-आप को मेहनती काम के लिए महान बनाने चाहते हैं.”

रोहित ने कहा कि,

“मैं अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए काफी हार्ड वर्क करता हूं. मैंने एक गेंदबाज के तौर पर शुरुआत की थी। बल्लेबाजी के ऊपर मैंने बाद में काम करना शुरू किया. मैं जब भी फिल्ड पर उतरता हूं तो अपना सबकुछ फिल्ड पर देना चाहता हूं, जिसे मैं गेम के अंत तक देना चाहते हूं.”

 

 

The post मुंबई इंडियंस करेगी प्लेऑफ क्वालिफाई, कप्तान रोहित ने फैन्स को दिलाया पूरा भरोसा appeared first on SportzWiki Hindi.