Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के मैच में मिल गए ये दो यादगार लमहे!

जयपुर। राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम के लिए शुक्रवार का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। इसी दो वजह थी पहली कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल की सबसे मजबूत टीम पर जीत दर्ज कर अपने प्रशंसकों को खुशी का मौका देना। तो वहीं दूसरी जो सबसे अहम बात थी वो थी कैंसर के प्रति लोगों को जागरुख करने के लिए कैंसर आउट अभियान की शुरूआत। ये दोनों ही बाते ऐसी थी जो शायद सभी के लिए यादगार रहेगी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कैंसर रोग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए लोगों से ;कैंसर आउट अभियान से जुडऩे का आह्वान किया है। सीमए राजे ने शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स खेले गए मैच के शुरू होने से पहले झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। ;कैंसर आउट अभियान के तहत प्रदेशभर में कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर रोग की पहचान की जाएगी, ताकि शुरूआती दौर में ही इस बीमारी का पता लगाकर समय पर इलाज शुरू किया जा सके।

राजस्थान सरकार इस अभियान के लिए क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स, टाटा ट्रस्ट्स, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सहभागी है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कैंसर आउट अभियान की ट्रॉफी भेंट की।

उन्होंने अभियान का हिस्सा बनने के लिए सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। राजे ने स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का भी आनंद लिया और खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. सीपी जोशी, आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।